Queen Elizabeth II Funeral LIVE Updates: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की विंडसर कैसल में सेंट जॉर्ज चैपल में Committal Service शुरू हो गई है। अब ताबूत को Royal Vault में उतारने के साथ यह खत्म होगी। जानकारी के मुताबिक एक बेहद निजी पारिवारिक कार्यक्रम में महारानी को उनके दिवंगत पति, ड्यूक ऑफ एडिनबर्ग के साथ, यूनाइटेड किंगडम के लंदन में सेंट जॉर्ज चैपल के अंदर स्थित किंग जॉर्ज VI मेमोरियल चैपल में दफनाया जाएगा। इससे पहले ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय (Queen Elizabeth II) की अंतिम विदाई में सोमवार देर शाम दो मिनट का मौन रखा गया। फिर अंतिम संस्कार सेवा ‘गॉड सेव द किंग’ पाठ के साथ समाप्त हुई।
अभी पढ़ें – महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का ताबूत वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया
अभी पढ़ें – मैक्सिको में तेज भूकंप, तीव्रता 7.6 आंकी गई
इस दौरान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, भारत के राष्ट्रपति द्रौपदी आदि विश्व के नेता शामिल हुए। अंत में सभी ने राष्ट्रगान गाया। इससे पहले महारानी के ताबूत वेस्टमिंस्टर एब्बे से ग्रेट वेस्ट डोर से बाहर ले जाया गया था। फिर वेलिंगटन आर्क तक जुलूस के लिए तैयार स्टेट गन कैरिज पर वापस रखा गया। ब्रिटिश प्रधानमंत्री लिज ट्रस जॉन ने प्रार्थना की थी। उन्होंने अपनी प्रार्थना में सुसमाचार के ग्रंथ से दूसरा वचन पढ़ा। जिसमें यीशु मसीह के अपने अनुयायियों को स्वर्ग में एक स्थान की प्रतिज्ञा के बारे में बताते हैं। लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में अंतिम विदाई के दौरान भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Queen Elizabeth II Funeral) समेत कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष उपस्थित रहे। पूरे ब्रिटेन में इसका लाइव प्रसारण किया गया।
महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के राजकीय अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए दुनियाभर के कई बड़े नेता और यूरोपीय शाही परिवारों के सदस्य ब्रिटेन पहुंच थे। जानकारी के मुताबिक महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में दुनियाभर के करीब 2000 से ज्यादा मेहमान शामिल हुए। इनमें कई देशों के राष्ट्र प्रमुख, राज परिवार के सदस्य, राजनेता, उद्योगपति और दूसरे क्षेत्रों की प्रमुख हस्तियां शामिल रहीं। अंतिम संस्कार में भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन व उनकी पत्नी जिल बाइडेन, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैंक्रो, कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो, न्यूजीलैंड की प्रधानमंत्री जेसिंडा एडर्न और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी एलबेनिस भी शामिल हुए। इसके अलावा तुर्की, इजरायल और तमाम कॉमनवेल्थ देशों के कई राष्ट्राध्यक्ष भी महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल रहे।
अभी पढ़ें – दुनिया से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
ऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
10 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
1 hr agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
2 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
6 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
14 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
15 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines