Punjab: यहां एक घर जो चलता है, देखें वीडियो
Edited By Amit Kasana

Edited By Amit Kasana

पंजाब: पंजाब के संगरूर में एक घर चलता है। यह अब तक करीब 250 फीट तक चल चुका है। दरअसल, मकान मालिक घर को उसकी जगह से 500 फीट पीछे कर रहा है। क्योंकि जहां यह घर है वहां से दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे बनना है।
#WATCH | A farmer in Punjab's Sangrur is moving his 2-storey house 500 feet away from its existing place pic.twitter.com/nrQoQhM0vO
— ANI (@ANI) August 20, 2022
कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आया
घर के मालिक सुखविंदर सिंह सुखी ने कहा कि मैं अपने दो मंजिला घर को उसकी मौजूदा जगह से 500 फीट दूर ले जा रहा हूं। मैं इस घर को स्थानांतरित कर रहा हूं क्योंकि यह दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेसवे के रास्ते में आ रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार पेशे से किसान सुखविंदर सिंह सुखी ने कहा मुझे मुआवजे की पेशकश की गई थी लेकिन मैं घर बनाना नहीं चाहता।
1.5 करोड़ रुपये खर्च
किसान ने बताया कि उसने करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च कर यह दो मंजिला घर बनाया था। अब तक उसका घर करीब 250 फीट एक्सप्रेसवे की जगह से हटाया जा चुका है। घर के नीचे लोहे के बड़े गाटर व पाइप लगाकर धीरे-धीरे हटाया जा रहा है। पहले नींव के बीम के नीचे लोहे के पिलर बनाए गए। फिर धीरे-धीरे घर के नीचे लोहों के पिलर की संख्या बढ़ाई गई। घर जब पिलरों के सहारे आ गया तो उसे पीछे किया जा रहा है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: