---विज्ञापन---

पंजाब सीएम बोले- अमृतसर में हो अगली G20 की मीटिंग, दिखा देंगे पंजाबी कल्चर

नई दिल्ली: नीति आयोग की 7वीं बैठक के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 सालों में पंजाब से कोई इस बैठक में नहीं आया। वह बोले मैं आज एक विस्तृत योजना के साथ बैठक में शामिल हुआ। मैंने पंजाब के मुद्दों […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: नीति आयोग की 7वीं बैठक के बाद पंजाब सीएम भगवंत मान ने रविवार को नई दिल्ली में कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि पिछले 3 सालों में पंजाब से कोई इस बैठक में नहीं आया। वह बोले मैं आज एक विस्तृत योजना के साथ बैठक में शामिल हुआ। मैंने पंजाब के मुद्दों को बैठक में सभी के सामने रखा।

---विज्ञापन---

 

आगे वह बोले की हम सबसे बड़ी फसल की किस्म  गेहूं और चावल में फंस गए हैं। हमारा जल स्तर खतरनाक स्तर तक गिर गया है। उन्होंने बताया कि बैठक में उन्होंने पंजाब के किसानों के लिए एमएसपी की मांग की। इसके लिए एक सुधार समिति बनाने की मांग रखी जिसमें हितधारक शामिल हो।

---विज्ञापन---

पीएम कई घंटे साथ रहे

आगे सीएम ने कहा कि मैं बैठक से खुश हूं। बैठक में सभी मुद्दों पर बात की गई। अलग-अलग राज्यों के सीएम ने अपनी बात रखी। प्रधानमंत्री हमारे साथ सुबह 10 बजे से शाम लगभग 4:15 बजे तक बैठे। उन्होंने कहा कि भारत 1 दिसंबर से G20 की अध्यक्षता करेगा। मैंने विदेश मंत्री जयशंकर के सामने अमृतसर में इसकी बैठक कराने के लिए नाम रखा है। हम अपनी संस्कृति दिखाएंगे।

First published on: Aug 07, 2022 05:25 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola