Priyanka Gandhi Vadra Slams Amit Shah: लोकसभा चुनाव 2024 में चौथे चरण का मतदान हो चुका है। सभी दलों के स्टार प्रचारक 5वें चरण को लेकर चुनाव अभियान में जुटे हैं। इस बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका वाड्रा ने गृह मंत्री अमित शाह पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अमित शाह जी बहुत जानकारी रखते हैं खासकर महिलाओं की। मैं कहां जा रही थीं, किससे मिल रही हूं। उन्हें बता दूं कि मैं अपनी बेटी से मिलने थाइलैंड गई थी। मगर अमित शाह जी बताएं कि उनको यह जानकारी कैसे हुई?
प्रियंका वाड्रा ने इस दौरान स्मृति ईरानी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दिल से रिश्ता बनाने में उम्र लग जाती है। स्मृति जी लोगों के दिल में जगह बनाने के लिए 40 साल चाहिए। उन्होंने कहा कि स्मृति जी यहां सेवा करने नहीं आई हैं। जबकि मेरा परिवार यह आजादी के बाद से ही लोगों की सेवा में जुटा है। बता दें कि प्रियंका वाड्रा ने इस दौरान नुक्कड़ सभा को भी संबोधित किया। उन्होंने बिजली चले जाने के बाद भी अपना भाषण जारी रखा।
प्रियंका ने रायबरेली की जनसभा में पीएम मोदी पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में भारत के लोगों की उपेक्षा की है और उन्होंने अपने राजनीतिक फायदे के लिए भारत के लोगों के साथ अन्याय किया। कांग्रेस महासचिव ने कहा कि रायबरेली मेरी दो माताओं की कर्मभूमि है। उन्होंने कहा कि सोनिया गांधी और इंदिरा गांधी ने यहीं से चुनाव लड़ा था।
70 प्रतिशत सांसद निधि अल्पसंख्यकों पर की खर्च- शाह
बता दें कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रायबरेली में भाजपा उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह के समर्थन जनसभा की थी। इस दौरान शाह ने गांधी परिवार के चुनाव जीतने के बाद रायबरेली में मौजूदगी पर सवाल उठाया था। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने के बाद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी एक बार भी क्षेत्र में नहीं आते हैं। इतना ही नहीं शाह ने रायबरेली में सोनिया गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि गांधी परिवार ने सांसद निधि का 70 प्रतिशत से अधिक उपयोग अल्पसंख्यकों के लिए करते हैं।
ये भी पढ़ेंः प्रधानमंत्री बनते ही कितनी बढ़ी संपत्ति? आज कितने अमीर हैं नरेंद्र दामोदर दास मोदी
संबंधित खबरें
नवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
13 mins agoवृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
1 hr agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
3 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
5 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
16 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines