नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को रोशनी के त्योहार दिवाली की शुभकामनाएं दी है। देश के नाम अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि देश भर के लोगों को चाहिए कि वे ज्ञान के दीप का उपयोग करके जरूरतमंदों के जीवन को रोशन करें। उन्होंने कहा कि मैं देश के सभी लोगों की खुशी और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।
उन्होंने लिखा,‘सभी देशवासियों को दीवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रकाश और उमंग के इस पवित्र त्योहार पर, हम ज्ञान और ऊर्जा के दीपक को प्रज्ज्वलित करते हुए जरूरतमंद लोगों के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करें। मैं इस महापर्व पर सभी देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हूं।’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यानी सोमवार 24 अक्टूबर को दिवाली के अवसर पर ट्वीट किया, ‘दीपावली की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। प्रकाश का यह पर्व हर किसी के जीवन में खुशियां और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए।’
देश को बधाई देने वाले अन्य नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शामिल हैं। अमित शाह ने कहा, “सभी देशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं। दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, स्वास्थ्य और समृद्धि लाए।”
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी दिवाली पर शुभकामनाएं दीं। “सभी को दीपावली की हार्दिक बधाई। यह त्योहार आपके जीवन में खुशी, स्वास्थ्य और धन लेकर आए।”
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
15 मिनट का सफर 2 घंटे में, धनतेरस पर दिल्ली-NCR की सड़कों पर 'महाजाम'
23 mins agoपुर्तगाल के लिए क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने हासिल की है कई बड़ी उपलब्धि
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2026 के लिए बने कप्तान
2 hrs agoCBSE 10वीं-12वीं बोर्ड एग्जाम 2027 की डेटशीट जारी, 16 फरवरी से परीक्षा शुरू
2 hrs agoराजस्थान रॉयल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स में हो सकता है बड़ा ट्रेड
3 hrs ago'दिवाली गिफ्ट्स के लेन-देन से...', बिगड़ते AQI पर सुप्रीम कोर्ट सख्त
3 hrs agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
5 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
5 hrs agoदिवाली पर इस दिव्य पाठ के साथ करें उपाय, प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
6 hrs agoआज शाम किस समय जलाएं यम का दीपक? जानिए यम दीपम का महत्व
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines