नई दिल्ली: आगामी लोकसभा चुनाव से विपक्ष को एकजुट करने के लगातार प्रयास जारी हैं। इसी कड़ी में दिल्ली दौरे पर पहुंचे बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने खड़गे के घर पर उनसे मुलाकात की। इस दौरान बिहार के डिप्टी सीएम, राहुल गांधी, कांग्रेस के सीनियर नेता सलमान खुर्शीद के अलावा जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष ललन सिंह भी मौजूद थे।
विपक्षी एकता पर बात हुई
यह मुलाकात कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के घर पर हुई। मुलाकात के बाद नीतीश और राहुल ने मीडिया से बातचीत की। नीतीश कुमार ने कहा कि हमारी विपक्षी एकता पर बात हुई है। ज्यादा से ज्यादा पार्टियों को एक साथ लाने की कोशिश है। हमारी सकारात्मक बातचीत हुई है।
राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश जी की पहल बहुत अच्छी है। अपोजिशन को एक करने के लिए ऐतिहासिक कदम उठाया गया है। विचारधारा की लड़ाई को लड़ेंगे। देश पर आक्रमण के खिलाफ लड़ेंगे।हम विपक्षी पार्टियों का विजन डेवलप करेंगे और आगे बढ़ेंगे।
कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि सभी पार्टियों को एकजुट करना और एक होकर आगे जो चुनाव आएंगे, उस चुनाव में एकजुटता दिखाकर लड़ना और यह हमारा निर्णय हुआ है। हम सब उसी रास्ते पर काम करेंगे। तेजस्वी जी, नीतीश जी, सभी हमारे नेतागण जो यहां बैठे हैं। हम सब उसी लाइन पर काम करेंगे।
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में मल्लिकार्जुन खड़गे, बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव और कांग्रेस बिहार अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह मौजूद रहे।
बता दें कि नीतीश कुमार तीन दिनों के लिए दिल्ली में हैं। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार विपक्ष को एकजुट करने की तैयारी में हैं। मुलाकात के बाद कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आज हमने यहां ऐतिहासिक मुलाकात की और कई मुद्दों पर चर्चा की। हम सभी ने सभी (विपक्षी) दलों को एकजुट करने और आगामी चुनाव एकजुट होकर लड़ने का फैसला किया है।
https://twitter.com/ANI/status/1646057344202330113
राहुल गांधी बोले- हम विपक्षी पार्टियों का विजन डेवलप करेंगे
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़गे के घर हुई बैठक में मौजूद राहुल गांधी ने कहा कि विपक्ष को एकजुट करने के लिए यह एक ऐतिहासिक कदम है। हम विपक्षी पार्टियों का विजन डेवलप करेंगे और आगे बढ़ेंगे और हम सब मिलकर देश के लिए खड़े होंगे।
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते हैं, “हम जितने राजनीतिक दलों को एकजुट कर सकते हैं और एक साथ आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे।”
दिल्ली में लालू यादव से मिले नीतीश कुमार
मंगलवार शाम जदयू प्रमुख ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने 2024 के संसदीय चुनावों में भाजपा को लेने के लिए विपक्षी एकता को मजबूत करने के प्रयासों के बीच वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर चर्चा की।
बिहार की राजनीति के दो दिग्गजों के बीच बैठक उस दिन हुई जब बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव नई दिल्ली में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के सामने पेश हुए जो कथित भूमि-के-नौकरी घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पूछताछ के लिए पेश हुए।
हालांकि इससे पहले कुमार कई बार कह चुके हैं कि उनकी प्रधानमंत्री बनने की कोई महत्वाकांक्षा नहीं है। कुमार सितंबर 2022 में दिल्ली गए थे जब उन्होंने शरद पवार, अरविंद केजरीवाल, डी राजा, सीताराम येचुरी और अखिलेश यादव से मुलाकात की थी।
संबंधित खबरें
पहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
5 mins agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
8 mins agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
2 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
5 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
6 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
6 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
7 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines