प्रेग्नेंसी के फर्स्ट स्टेज में महिला के शरीर पर क्या-क्या असर? जानें गाइनोकॉलोजिस्ट से

गर्भवती होना किसी भी महिला के लिए आसान काम नहीं होता है। यह एक अद्भुत एक्सपीरियंस होता है लेकिन अपने साथ कुछ परेशानियां भी लेकर आता है। पहले ट्राइमेस्टर में महिलाओं को कई प्रकार के शारीरिक बदलाव भी महसूस होते हैं, जो हार्मोनल और फिजिकल दोनों होते हैं। चलिए डॉक्टर से जानते हैं इस बारे में सब कुछ।

Pregnancy Symptoms

Pregnancy Symptoms

गर्भवती होने का सपना हर महिला देखती है। कहते हैं इस अनोखे अनुभव से महिला का दोबारा जन्म होता है, वो भी मां के रूप में। मां दुनिया का सबसे पवित्र रिश्ता होता है। मां बनना किसी भी महिला के लिए आसान नहीं होता है। हालांकि, शादीशुदा जोड़े के लिए अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए सबसे अच्छा विकल्प अपने परिवार को बढ़ाना है। वह तब ही मुमकिन है जब उनकी जिंदगी में कोई तीसरा यानी बच्चा जन्म लेता है। मां और बच्चे के संबंध के बारे में तो काफी बातें हो गई, लेकिन आज आपको यह बताते हैं कि एक औरत को अपनी गर्भावस्था की अवधि में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। जी हां, प्रेग्नेंसी औरत को इमोशनल और फिजिकल दोनों तरीकों से बदल देती है। इस पर गाइनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर स्नेहा मिश्रा से जानते हैं प्रेग्नेंसी और उसमें होने वाले नए-नए बदलावों के बारे में।

विज्ञापन

क्या बोली डॉक्टर?

यशोदा सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल, कौशांबी के गाइनोकॉलोजिस्ट डॉक्टर स्नेहा मिश्रा बताती हैं कि महिलाओं को प्रेग्नेंसी के पहले स्टेज में उल्टी, मतली, चक्कर आना या फिर ब्रेस्ट में तो बदलाव महसूस होते हैं लेकिन महिलाओं को जो सबसे ज्यादा प्रभावित करता है वह हार्मोनल इंबैलेंस है। पहले चरण में शरीर में कई हार्मोनल चेंजिस होते हैं, जो भ्रूण के विकास में मदद के साथ-साथ मां के शरीर को प्रसव के लिए तैयार करता है। ये हार्मोनल चेंजिस फर्टिलाइजेशन के तुरंत बाद शुरू होते हैं और गर्भावस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनमें से जो प्रमुख हार्मोन्स हैं, वे इस प्रकार हैं।

विज्ञापन
Pregnancy Symptoms

photo credit-freepik

कौन-कौन से हार्मोन्स शामिल हैं?

1. hCG हार्मोन- मानव कोरियोनिक गोनाडोट्रोपिन (hCG- human chorionic gonadotropin) हार्मोन का स्तर बढ़ता है, जिसे प्लेसेंटा द्वारा उत्पादित किया जाता है। यह वही हार्मोन है जिसे प्रेग्नेंसी टेस्ट में पाया जाता है। hCG कोरपस ल्यूटियम को बनाए रखने में मदद करता है, जो गर्भावस्था की शुरुआत में प्रोजेस्टेरोन का उत्पादन करता है। प्रोजेस्टेरोन, महिलाओं में पाया जाने वाला हार्मोन है। यह हार्मोन गर्भाशय की परत को बनाए रखने और पीरियड्स को रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। हाई प्रोजेस्टेरोन लेवल गर्भाशय की मांसपेशियों को आराम देते हैं, जिससे गर्भपात का रिस्क कम होता है।

विज्ञापन

2. एस्ट्रोजन हार्मोन (Estrogen Hormone)- एस्ट्रोजन हार्मोन का कार्य भी एक महत्वपूर्ण है, जो गर्भावस्था के पहले स्टेज में सहायता प्रदान करता है। इस हार्मोन की मदद से गर्भाशय के साइज को बढ़ाने और प्लेसेंटा की ग्रोथ होती है। इस हार्मोन की मदद से मां के शरीर में दूध का उत्पादन होता है और खून का विकास भी होता है। एस्ट्रोजन हार्मोन का असर महिलाओं की हड्डियों, ब्रेन और हार्ट पर भी पड़ता है। ओव्यूलेशन में भी इस हार्मोन की खास भूमिका रहती है।

3. रिलैक्सिन हार्मोन (Relaxin Hormone)– इस हार्मोन का काम होता है गर्भावस्था के दौरान शरीर की मांसपेशियों और जोड़ों को प्रसव के लिए तैयार करना। यह लिगामेंट्स को सॉफ्ट करता है। लिगामेंट्स, हड्डियों को जोड़ने वाला एक सेल है, जो कॉर्ड की तरह काम करता है। यह हार्मोन भी गर्भावस्था के पहले चरण में बढ़ता है। दूध उत्पादन के लिए इस हार्मोन की काफी भूमिका रहती है।

विज्ञापन

इसके अलावा, थायरॉयड हार्मोन्स भी महत्वपूर्ण होते हैं। इस हार्मोन का स्तर बढ़ने से मां के शरीर के बढ़ते हुए मेटाबोलिक एक्सपेंस (metabolic expense का मतलब होता है शरीर के मेटाबॉलिज्म का कार्य किस गति से होना) और भ्रूण के विकास में मदद करना है।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ