Prajwal Revanna Brother Suraj False Sexual Assault Case: यौन उत्पीड़न केस के आरोपी प्रज्जवल रेवन्ना सलाखों के पीछे हैं। मगर उनके परिवार और पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। प्रज्जवल रेवन्ना के भाई सूरज रेवन्ना ने हाल ही में एक पुलिस कंप्लेंट दायर की है। सूरज रेवन्ना का कहना है कि एक आदमी और उसके परिवार ने पैसे ऐंठने के चक्कर में उनपर यौन उत्पीड़न का झूठा केस करने की धमकी दी है।
यौन उत्पीड़न का लगा आरोप
सूरज रेवन्ना के करीबी शिवकुमार ने चेतन नामक शख्स के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज की है। इसके जवाब में चेतन ने भी पुलिस में कंप्लेंट लिखवाते हुए सूरज रेवन्ना पर यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। बता दें कि सूरज रेवन्ना पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और विधायक एचडी रेवन्ना के बेटे हैं।
पुलिस में दर्ज की FIR
सूरज के कहने पर शिवकुमार ने पुलिस में एफआईआर लिखवाई है। जिसमें उन्होंने कहा कि चेतन ने पहले शिवकुमार से दोस्ती की और फिर सूरज रेवन्ना की कंपनी में काम करने लगा। हाल ही में चेतन ने घर खर्च के लिए पैसों की मांग की लेकिन शिवकुमार ने उसे ज्यादा पैसे देने से मना कर दिया। ऐसे में चेतन सूरज रेवन्ना के खिलाफ यौन उत्पीड़न की झूठी शिकायत दर्ज करवाने की धमकी देने लगा।
2 करोड़ रुपये की मांग
शिवकुमार ने दावा किया है कि चेतन ने पहले 5 करोड़ रुपयों की मांग की थी फिर बाद में उसने 5 की बजाए 2 करोड़ में समझौता करने की पेशकश रखी। पुलिस ने आईपीसी की धारा 384 (जबरन वसूली), 506 (आपराधिक धमकी) और 34 (साजिश रचने का आरोप) के तहत FIR दर्ज कर ली है।
प्रज्जवल रेवन्ना पर भी चल रहा है केस
वहीं चेतन ने एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में बताया कि सूरज रेवन्ना ने अपने फार्म हाउस पर ले जाकर उसका यौन शोषण किया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है। बता दें कि प्रज्जवल रेवन्ना को कुछ दिनों पहले ही कर्नाटक पुलिस ने गिरफ्तार किया था। प्रज्जवल पर कई महिलाओं का दुष्कर्म करने और उनका अश्लील वीडियो बनाने का आरोप है। कर्नाटक की हासन लोकसभा सीट से सांसद रहे प्रज्जवल को इस बार चुनावी मैदान में भी शिकस्त मिल गई है। वहीं प्रज्जवल अभी न्यायिक हिरासत में हैं। प्रज्जवल को उनकी पार्टी जनता दल सेक्यूलर (JDS) से भी निष्कासित कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
10 mins agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
57 mins agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
1 hr agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
3 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
3 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
6 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
6 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
7 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines