पटना: बिहार में एक बार फिर से BJP-JDU गठबंधन पर संकट मंडरा रहा है। बताया जा रहा है कि नीतीश कुमार एक दो दिन में जेडीयू बीजेपी से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जदयू के सभी विधायकों और सांसदों की मंगलवार को बैठक बुलाई है। राज्य की जदयू और भाजपा गठबंधन सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
नीतीश कुमार दो दिनों में ले सकते हैं फैसला
सूत्रों की माने तो नीतीश कुमार राजद, कांग्रेस और लेफ्ट फ्रंट के साथ मिलकर सरकार बनाने में जुट गए हैं। 11 अगस्त तक नई सरकार बनाने की भी हलचल है। जेडीयू बीजेपी पर अपनी पार्टी तोड़ने का आरोप लगा रही है। जेडीयू हाल ही में पार्टी से इस्तीफा दे चुके आरसीपी सिंह के जरिए टूट की कोशिश का आरोप लगा रही है। आरसीपी सिंह ने पार्टी के पद से इस्तीफा दे दिया है। इस बीच तेजस्वी यादव भी सक्रिय हो गए हैं। उन्होंने अपने विधायकों की बैठक बुलाई है।
तेजस्वी हुए सक्रिय
जानकारी के अनुसार सरकार चलाने में फ्री हैंड नहीं मिलने के अलावा नीतीश चिराग प्रकरण के बाद आरसीपी प्रकरण से भाजपा से खफा हैं। आरसीपी सिंह ने जिस तरीके से सरेआम पार्टी की छवि को खराब करने की कोशिश की उससे नीतीश कुमार खफा हैं। जनता दल यूनाइटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को जिस तरीके से अकूत संपत्ति अर्जित करने के मामले को लेकर पार्टी के तरफ से स्पष्टीकरण मांगा गया।आरसीपी सिंह ने इसके बाद इस्तीफा दे दिया।
BJP से कन्नी काट रहे हैं नीतीश कुमार
बीते कुछ महीने में नीतीश ने कई अहम बैठकों से दूरी बनाई है। कुछ महीने पूर्व नीतीश पीएम की कोरोना पर बुलाई गई बैठक से दूर रहे। हाल में पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सम्मान में दिए गए भोज, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह से भी दूरी बनाई। इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह की ओर से बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक से दूरी बनाने के बाद अब नीति आयोग की बैठक से भी दूर रहे।
हालांकि जदयू अभी भी भाजपा के साथ रिशते खराब होने की बात को मानने से मना कर रही है। पार्टी ने वरिष्ठ नेता ललन सिंह का कहना कि गठबंधन में सब कुछ ठीक है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
34 mins agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
8 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
9 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
11 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
13 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
14 hrs agoनेहा बोरा के वीडियो के जरिए BJP ने कांग्रेस को क्यों घेरा?
15 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
16 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
18 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines