'विपक्ष को भगवान राम से परेशानी...' गया में बोले पीएम मोदी- बिहार में जंगलराज का चेहरा RJD

पीएम नरेंद्र मोदी आज बिहार के गया पहुंचे. यहां उन्होंने गया में एनडीए और भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आरजेडी और कांग्रेस ने दलितों और पिछड़ों के लिए स्वार्थ की राजनीति की।

PM Narendra Modi Gaya Rally Speech

बिहार के गया में रैली को संबोधित करते पीएम मोदी.

PM Narendra Modi Gaya Rally Speech: लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पीएम मोदी चुनाव प्रचार के लिए मंगलवार को बिहार के गया पहुंचे। पीएम आज गया के अलावा पूर्णिया में भी जनसभा को संबोधित करेंगे। पीएम ने गया में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि दो दिन पहले भाजपा ने अपना संकल्प पत्र जारी किया है। ऐसा पहली बार हो रहा है कि जब किसी घोषणा पत्र को गारंटी कार्ड बोला जा रहा है।

विज्ञापन

पीएम ने कहा कि आज 5 रैलियां करनी है। आज नवरात्रि भी है और सम्राट अशोक की जयंती भी। सदियों में एक बार फिर भारत और बिहार प्राचीन गौरव को लौटाने के लिए आगे बढ़ रहा है। आज आपका ये उत्साह बता रहा है कि फिर एक बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा कि मैंने पिछले 10 वर्षों में सब कुछ देखा है। मोदी गरीब के घर से निकलकर आपके आशीर्वाद से आज यहां पहुंचा है।

विज्ञापन

पीएम ने अपने संबोधन में लालू यादव की पार्टी आरजेडी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी को ये पद देश के संविधान ने दिया है। आपके सेवक ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। हमारी सरकार ने पिछले 10 साल में 4 करोड़ लोगों को पक्के घर दिए हैं। दलित और पिछड़ों के नाम पर कांग्रेस और आरजेडी ने अब तक केवल अपना राजनीतिक स्वार्थ साधा है। पीएम ने कहा कि घमंडिया गठबंधन के पास कोई विजन या भरोसा नहीं है। जब वोट मांगते हैं तो बिहार के सीएम नीतीश कुमार के काम पर मांगते हैं, पूरा बिहार जानता है कि वे नीतीश जी और केंद्र सरकार द्वारा किए गए काम का श्रेय लेने की कोशिश क्यों करते हैं?

विज्ञापन

राजद ने कई वर्षों तक बिहार पर शासन किया है लेकिन उनमें अपनी सरकार द्वारा किए गए कार्यों पर चर्चा करने की हिम्मत नहीं है। राजद बिहार में जंगल राज का सबसे बड़ा चेहरा है। राजद ने बिहार को केवल दो चीजें दी हैं- जंगल राज और भ्रष्टाचार। पीएम ने चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए कहा कि अगले पांच वर्षों के लिए, मोदी का ‘गारंटी कार्ड’ अपडेट किया गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को अगले पांच वर्षों तक मुफ्त राशन मिलेगा, 70 साल से अधिक उम्र वालों को 50 रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा। 5 लाख, पीएम-किसान सम्मान निधि जारी रहेगी ये सब मोदी की गारंटी है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kumar

Amit Kumar

जर्नल‍िज्‍म में 18 साल से ज्‍यादा का अनुभव। दैन‍िक ह‍िंदुस्‍तान, दैन‍िक जागरण, अमर उजाला, दैन‍िक भास्‍कर, जनसत्ता, नई दुन‍िया जैसे देश के प्रत‍िष्‍ठ‍ित अखबारों से होते हुए कारवां 2019 में अमर उजाला के ड‍िज‍िटल के प्‍लेटफॉर्म पर पहुंचा। टीवी9 में देश-व‍िदेश की खबरों के साथ होम पेज की ज‍िम्‍मेदारी न‍िभाते हुए फ‍िलहाल न्‍यूज24 के साथ जुड़ा हुआ हूं। द‍िल्‍ली यून‍िवर्स‍िटी से ह‍िंदी में एम.ए. करने के बाद माखन लाल चतुर्वेदी यून‍िवर्स‍िटी से पत्रकार‍िता में पीजी ड‍िप्‍लोमा हास‍िल क‍िया। लंबे समय तक खेल जगत में पत्रकार‍िता करने के साथ देश-व‍िदेश की खबरों में खासी रुच‍ि।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ