Pm Modi MP Visit: पीएम मोदी आज मध्यप्रदेश के दौरे पर रहेंगे। यहां पीएम सागर में 100 करोड़ की लागत से बनने जा रहे संत रविदास के भव्य मंदिर और विशाल स्मारक की आधारशिला रखेंगे। इसके बाद पीएम मोदी विशाल जनसभा को भी संबोधित करेंगे। पीएम मोदी भारत माला प्रोजेेक्ट के तहत 1582 करोड़ की लागत से बनने जा रही दो सड़क परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। इसके साथ ही 2500 करोड़ की लागत से बने कोटा-बीना रेल मार्ग के दोहरीकरण का लोकार्पण भी करेंगे। कार्यक्रम में एमपी के राज्यपाल मंगुभाई पटेल, सीएम शिवराज सिंह चौहान समेत अनेक मंत्री, सांसद और विधायक मौजूद रहेंगे।
ये है पीएम का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
पीएम दोपहर में 2ः15 बजे से 2:30 बजे तक संत शिरोमणि रविदास के मंदिर और स्मारक का भूमिपूजन करेंगे। इसके बाद 2:35 बजे वो बड़तूमा हैलीपेड आएंगे और 2:45 बजे पीएम हैलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान कर 3:05 बजे ढाना एयर स्ट्रिप पहुंचेंगे। पीएम मोदी दोपहर 3:15 बजे ढाना सभा स्थल पहुंचेगे। कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी शाम 4:15 बजे ढाना एयर स्ट्रिप से हैलीकाप्टर द्वारा खजुराहो के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां से वो वायुयान द्वारा नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।
पीएम के कार्यक्रम को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहेगी। जिला कलेक्टर दीपक आर्य ने पीएम मोदी के कार्यक्रम को देखते हुए बड़तूमा, ढाना और आस-पास के 3 किमी क्षेत्र में ड्रोनए पैराग्लाईडरए हॉट बैलूनए और अन्य फ्लाइंग ऑब्जेक्ट पर प्रतिबंध लगाया है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
कब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
2 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
6 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
9 hrs agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
17 hrs agoGRAP-1 नियमों के बीच दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी
18 hrs agoकोलकाता हवाई अड्डे पर 1.13 करोड़ से ज्यादा की विदेशी मुद्रा जब्त
19 hrs agoIND vs NZ: रोहित शर्मा ने शुरू की न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज की तैयारी
19 hrs ago'अराजकता की छूट नहीं देता तिरंगा...', CJP नेताओं को BJP का तीखा जवाब
20 hrs agoरणजी ट्रॉफी में दिखा मोहम्मद सिराज की कप्तानी का जलवा
20 hrs agoसुनील गावस्कर ने बताया कैसे न्यूजीलैंड में टेस्ट सीरीज जीतेगी टीम इंडिया?
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines