Pm Modi In Sikar: पीएम नरेंद्र मोदी आज सीकर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान पीएम मोदी किसान सम्मान निधि की किस्त, पीएम प्रणाम योजना की शुरूआत करेंगे। इसके साथ ही पीएम किसान समृद्धि केंद्र की शुरूआत करेंगे। बता दें कि इस बार केंद्रीय बजट में इन दोनों ही योजनाओं की घोषणा की गई थी। इसके साथ ही पीएम राजस्थान को कुल 13 मेडिकल काॅलेजों की सौगात भी देंगे। इधर पीएमओ ने कार्यक्रम से पहले सीएम अशोक गहलोत का भाषण कार्यक्रम से हटा दिया है।
सीएम का भाषण कार्यक्रम से हटाने की जानकारी सीएम गहलोत स्वयं ट्वीट कर दी। सीएम ने लिखा कि आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा।
पीएमओ बोला- आपके कार्यालय से मिले इनपुट के बाद हटाया गया संबोधन
इस पर पर पीएमओ ने ट्वीट कर लिखा कि प्रोटोकॉल के अनुसार, आपको विधिवत आमंत्रित किया गया है और आपका भाषण भी निर्धारित किया गया है। लेकिन, आपके कार्यालय ने कहा कि आप शामिल नहीं हो पाएंगे। पीएम नरेंद्र मोदी की पिछली यात्राओं में भी आपको हमेशा आमंत्रित किया गया है और आपने अपनी उपस्थिति से उन कार्यक्रमों की शोभा बढ़ाई है।
आज के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आपका हार्दिक स्वागत है। विकास कार्यों की पट्टिका पर भी आपका नाम है। आपको हाल ही में लगी चोट के कारण कोई शारीरिक परेशानी न हो, इसी को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। आपकी उपस्थिति को बहुत महत्व दिया जाएगा।
सीएम ने ट्वीट कर दी जानकारी
सीएम का भाषण कार्यक्रम से हटाने की जानकारी सीएम गहलोत स्वयं ट्वीट कर दी। सीएम ने लिखा कि आज आप राजस्थान पधार रहे हैं। आपके कार्यालय PMO ने मेरा पूर्व निर्धारित 3 मिनट का संबोधन कार्यक्रम से हटा दिया है इसलिए मैं आपका भाषण के माध्यम से स्वागत नहीं कर सकूंगा अतः मैं इस ट्वीट के माध्यम से आपका राजस्थान में तहेदिल से स्वागत करता हूं।
आज हो रहे 12 मेडिकल कॉलेजों के लोकार्पण और शिलान्यास राजस्थान सरकार व केन्द्र की भागीदारी का परिणाम है। इन मेडिकल कॉलेजों की परियोजना लागत 3,689 करोड़ रुपये है जिसमें 2,213 करोड़ केन्द्र का और 1,476 करोड़ राज्य सरकार का अंशदान है। मैं राज्य सरकार की ओर से भी सभी को बधाई देता हूं।
मैं इस कार्यक्रम में अपने भाषण के माध्यम से जो मांग रखता वो इस ट्वीट के माध्यम से रख रहा हूं। आशा करता हूं 6 महीने में की जा रही इस सातवीं यात्रा के दौरान आप इन्हें पूरी करेंगे।
1. राजस्थान खासकर शेखावटी के युवाओं की मांग पर अग्निवीर स्कीम को वापस लेकर सेना में परमानेंट भर्ती पूर्ववत जारी रखी जाए।
2. राज्य सरकार ने अपने अंतर्गत आने वाले सभी को-ऑपरेटिव बैंकों से 21 लाख किसानों के 15,000 करोड़ रुपये के कर्जमाफ किए हैं। हमने केन्द्र सरकार को राष्ट्रीयकृत बैंकों के कर्जमाफ करने के लिए वन टाइम सैटलमेंट का प्रस्ताव भेजा है जिसमें किसानों का हिस्सा हम देंगे। इस मांग को पूरा किया जाए।
3. राजस्थान विधानसभा ने जातिगत जनगणना के लिए संकल्प पारित कर भेजा है। केन्द्र सरकार इस पर अविलंब निर्णय ले।
4. NMC की गाइडलाइंस के कारण हमारे तीन जिलों में खोले जा रहे मेडिकल कॉलेजों में केन्द्र सरकार से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। ये पूरी तरह स्टेट फंडिंग से बन रहे हैं। इन आदिवासी बाहुल्य तीनों जिलों के मेडिकल कॉलेजों में भी केन्द्र सरकार 60% की फंडिंग दे।
5. पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना ERCP को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना का दर्जा दिया जाए।
मेरा आपसे निवेदन है कि आप इन मांगों पर आज सकारात्मक रुख अपनाकर प्रदेश वादियों को आश्वस्त करें।
सांसद बोले- पीएम समृद्धि के 250 केंद्र सीकर में खुलेंगे
पीएम के कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीकर सांसद समुेधानंद सरस्वती ने बताया कि किसान सम्मान निधि की 14वीं किश्त के देश के 9 करोड़ किसानों के खातों में 20 हजार करोड़ की राशि वितरित की जाएगी। इसके अलावा किसानों को सस्ते बीज और दवाइयां उपलब्ध करवाने के लिए किसान समृद्धि केंद्र की शुरूआत होने जा रही है।
उन्होंने कहा कि इस योजना के तहत देशभर में सवा लाख केंद्र बनाए जाएंगे। करीब ढाई सौ केंद्र सीकर में ही मंजूर किए गए हैं। सांसद ने बताया कि वर्तमान यूरिया में रसायन की मात्रा ज्यादा है। इसलिए पीएम आज सीकर में यूरिया गोल्ड लाॅन्च कर रहे हैं। जिसमें सल्फर की मात्रा कम होती है। इसके साथ ही 50 परसेंट तक केमिकल कम होगा।
ये भी देखें:
संबंधित खबरें
राशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
13 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
14 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
19 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
19 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
21 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines