PM Modi Bhopal Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल में बीजेपी के ‘मेरा बूथ सबसे मजबूत’ कार्यक्रम में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर बात की। पीएम मोदी ने यूनिफॉर्म सिविल कोड, तीन तलाक, मुस्लमानों की शिक्षा से लेकर हर मुद्दे पर बात की। जबकि उन्होंने 2023 में होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव और 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर भी बड़ी बात कही।
वोटबैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों साथ अन्याय करते थे
पीएम मोदी ने कहा कि ‘जो भी आज तीन तलाक के पक्ष में बात करते हैं, उसकी वकालत करते हैं ऐसे वोटबैंक के भूखे लोग मुस्लिम बेटियों के साथ अन्याय कर रहे हैं। क्योंकि तीन तलाक से नुकसान का दायरा बड़ा है। एक पिता बहुत सपनों से अपनी बेटी को सुसराल भेजता है। लेकिन जब 8-10 साल बाद बेटी वापस आती है तो उसके घर में उसका भाई पिता मां सब चिंता में दुखी हो जाते हैं।’
पीएम ने कहा कि ‘अगर तीन तलाक का इस्लाम से संबंध होता तो दुनिया के मुस्लिम बहुल्य देश इसे खत्म नहीं करते। मिस्र में 90 प्रतिशत से से ज्यादा सुन्नी मुस्लिम हैं। लेकिन वहां से 80 से 90 साल पहले ही तीन तलाक की प्रथा खत्म हो चुकी है।’
पीएम ने कहा कि अगर ‘तीन तलाक इतना ही जरूरी है तो फिर यह कतर, जॉर्डन, सीरिया, पाकिस्तान, इंडोनेशिया, बांग्लादेश में क्यों नहीं है। क्योंकि मुस्लिम बेटियों पर तीन तलाक का फंदा लगाकर कुछ लोग उन पर हमेशा अत्याचार करने की खुली छूट चाहते हैं। लेकिन मेरी मुस्लिम बहनें, बेटियां बीजेपी और मोदी के साथ खड़ी हैं।
UCC के नाम पर भड़काने की कोशिश हो रही
वहीं यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पीएम मोदी ने कहा कि ‘हम देख रहे हैं कि यूनिफॉर्म सिविल कोड के नाम पर भड़काने की कोशिश हो रही है। लेकिन एक घर परिवार में एक सदस्य के लिए एक ही कानून होगा। परिवार के दूसरे सदस्य के लिए दूसरा कानून होगा तो फिर वह घर कैसे चल पाएगा। ऐसी दोहरी व्यसव्था से देश कैसे चल पाएगा। हमारे भारतीय संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकारों की बात कही गई है। सु्प्रीम कोर्ट खुद कह रहा है कि कॉमन सिविल कोड लाओ।’
वहीं मुसलमानों पर भी पीएम मोदी ने कहा कि ‘पसमांदा मुस्लिम भाई-बहन हैं। लेकिन वोट बैंक की राजनीति में हमेशा इनका जीना मुश्किल करके रखा गया। ये तबाह हुए लेकिन फायदा कुछ भी नहीं मिला। कष्ट में समय गुजारा है। लेकिन कोई इनकी आवाज सुनने को तैयार नहीं था। पसमांदा मुसलमानों का उनके ही धर्म के लोगों ने शोषण किया है। लेकिन कभी भी देश में इस मुद्दे पर चर्चा नहीं हुई। जिसका नतीजा नई पीढ़ियों को भुगतना पड़ा है। लेकिन बीजेपी आज सबका साथ और सबका विकास के लिए तैयार है और उसी भावना से काम कर रही है।
मोदी सरकार होने का मतबल समझाना है
पीएम ने बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘आपको मोदी सरकार होने का मतलब समझाना है, मोबाइल डाटा, जेनरिक मेडिकल स्टोर और बिजली दर के महंगाई प्रतिशत से समझाना है। आयुष्मान भारत योजना के माध्यम से समझाना है। इस योजना से 80 हजार करोड़ का लाभ गरीबों को मिला है।’ ये सब आपको बताना है।
संबंधित खबरें
DU स्टूडेंट्स के लिए गुड न्यूज! अब एग्जाम पास करने के लिए आसान हुए नियम, जानिए पूरी डिटेल
1 hr agoIND vs WI: शुभमन गिल ने की बाबर आजम के बड़े रिकॉर्ड की बराबरी, 3 मैचों में बना दिए 360 रन
1 hr agoअमेरिका के ओहायो में हिंदू मंदिर पर फेंके गए पत्थर, अंदर मौजूद थे श्रद्धालु-पुजारी, तोड़ी गईं खिड़कियां
2 hrs agoIndia vs West Indies Live Cricket Score: टीम इंडिया ने गंवाया छठा विकेट, नीतीश कुमार रेड्डी सस्ते में लौटे पवेलियन
4 hrs agoIND vs PAK: एशियन गेम्स में भारत ने पाक को रौंदा, 19 रन से हराकर जीता गोल्ड मेडल
4 hrs agoVideo: पितृ पक्ष में भूलकर भी ना करें ये गलतियां, वरना झेलने पड़ेंगे अशुभ परिणाम, जानिए
5 hrs agoGaruda Purana: मृत्यु के बाद नाक-कान में क्यों लगाई जाती है रुई? जानिए गरुड़ पुराण और विज्ञान से जुड़ा रहस्य
5 hrs agoKaalchakra: पितृ पक्ष में श्राद्ध करना क्यों होता है जरूरी? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए महत्व
7 hrs agoMahalaxmi Vrat Upay: आज महालक्ष्मी व्रत का समापन, धन-धान्य की प्राप्ति के लिए करें ये उपाय, पंडित सत्यम विष्णु अवस्थी से जानें
10 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें 3 अक्टूबर 2026 का राशिफल
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines