हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

PM मोदी ने सीएम शिवराज से की फोन पर बात, जाने बाढ़ के हालात

विज्ञापन

भोपाल: मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालातों पर अब प्रधानमंत्री मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की स्थिति का अपडेट लिया है।  सुबह फोन के जरिए सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी को स्थिति की पूरी जानकारी दी। उन्होंने मूसलाधार बारिश और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की समस्या को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

अभी पढ़ें – Tomato Fever: अलर्ट! बच्चों में तेजी से फैल रहा है टोमेटो फीवर, केरल में 82 मामले सामने आए

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सुबह अपने ट्वीट के जरिए बताया कि सुबह प्रधानमंत्री मोदी से उनकी फोन पर बात हुई, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की स्थिति से अवगत कराया। इसके साथ ही बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों व रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की भी जानकारी दी।

पीएम को दिया धन्यवाद

 

अभी पढ़ें – Google Doodle: गूगल ने भारतीय भौतिक विज्ञानी अन्ना मणि के सम्मान में बनाया डूडल, जानें

इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों के स्थिति को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई। उन्होंने रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर,भोपाल में मौजूदा हालात को लेकर अवगत कराया और आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए पीएम को धन्यवाद भी दिया।

अभी पढ़ें –  देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

Click Here – News 24 APP अभी download करें

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें