भोपाल: मध्यप्रदेश में बाढ़ के हालातों पर अब प्रधानमंत्री मोदी भी नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से प्रदेश की स्थिति का अपडेट लिया है।  सुबह फोन के जरिए सीएम शिवराज सिंह ने पीएम मोदी को स्थिति की पूरी जानकारी दी। उन्होंने मूसलाधार बारिश और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की समस्या को लेकर विस्तृत जानकारी दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम शिवराज ने ट्वीट कर दी जानकारी

मुख्यमंत्री ने सुबह अपने ट्वीट के जरिए बताया कि सुबह प्रधानमंत्री मोदी से उनकी फोन पर बात हुई, जहां उन्होंने मध्यप्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ और जल भराव की स्थिति से अवगत कराया। इसके साथ ही बेतवा नदी में आई बाढ़ से प्रभावित हुए विदिशा जिले के क्षेत्रों व रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों की भी जानकारी दी।

विज्ञापन

पीएम को दिया धन्यवाद

विज्ञापन

इसके साथ ही रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत कैंपों के स्थिति को लेकर भी दोनों के बीच बातचीत हुई। उन्होंने रायसेन, गुना, राजगढ़, सागर,भोपाल में मौजूदा हालात को लेकर अवगत कराया और आर्मी, एनडीआरएफ की तुरंत मदद पहुंचाने के लिए पीएम को धन्यवाद भी दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ