Mahakal Corridor Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंच गए हैं। संतों द्वारा मंत्रोउच्चारण के साथ यहां पूजन शुरू हो गया है। इसके बाद पीएम ‘नंदी द्वार’ जाएंगे और महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। समारोह में मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान और करीब 200 से अधिक संत उपस्थित हैं। विभिन्न राज्यों में इसका सीधा प्रसारण हो रहा है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा में तैनात हैं।
जानकारी के मुताबिक उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया महाकाल गान भी लोकार्पित किया जाएगा। बताया जा रहा है के पार्श्व गायक कैलाश खेर यहां अपनी प्रस्तुति भी देंगे।
अभी पढ़ें – देश को समर्पित महाकाल लोक, पीएम मोदी बोले-भगवान शंकर के सानिध्य में सब कुछ आलौकिक
यह है खासियत
गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
3 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
6 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
6 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
7 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
8 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
10 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines