Mahakal Corridor Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। कुछ देर बाद वह महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन में करेंगे श्री महाकालेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में संत मौजूद हैं। संतो की मौजूदगी में मंत्रोउच्चारण व विधि विधान के साथ पूजा-अर्चना की जा रही है। कुछ देर में ही पीएम ‘नंदी द्वार’ जाएंगे और महाकाल कॉरिडोर का उद्घाटन करेंगे। समारोह में मध्यप्रदेश के CM शिवराज सिंह चौहान समेत करीब 200 से अधिक संत व राजनेता मौजूद हैं। विभिन्न राज्यों में इसका सीधा प्रसारण हो रहा है। पांच हजार से अधिक पुलिसकर्मी मंदिर परिसर के आसपास सुरक्षा में तैनात हैं।
अभी पढ़ें – देश को समर्पित महाकाल लोक, पीएम मोदी बोले-भगवान शंकर के सानिध्य में सब कुछ आलौकिक
जानकारी के मुताबिक उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इसी सभा में गायक कैलाश खेर द्वारा लिखा व गाया गया महाकाल गान भी लोकार्पित किया जाएगा। बताया जा रहा है के पार्श्व गायक कैलाश खेर यहां अपनी प्रस्तुति भी देंगे।
अभी पढ़ें – Mahakal Corridor Live Update: पीएम मोदी पहुंचे महाकालेश्वर मंदिर, मंत्रोउच्चारण के साथ पूजन शुरू
गौरतलब है कि केदारनाथ में नवनिर्माण, काशी विश्वनाथ में परिसर के विस्तार और सोमनाथ में नव्य निर्माण के बाद महाकालेश्वर मंदिर चौथा ज्योतिर्लिंग है, जहां कायाकल्प किया गया है। प्रधानमंत्री उज्जैन में 856 करोड़ रुपये की लागत से तैयार महाकालेश्वर मंदिर कॉरिडोर विकास परियोजना के पहले चरण का उद्घाटन करेंगे। यहां 108 बलुआ पत्थर से तैयार स्तंभ बनाए गए हैं। इसके शीर्ष पर ‘त्रिशूल’ डिजाइन की गई है और भगवान शिव की ‘मुद्रा’ है। यहां देवता की कलात्मक मूर्तियों के साथ-साथ शिव पुराण की कहानियों को दर्शाने वाले 53 प्रबुद्ध भित्ति चित्र भी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
1 hr agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
1 hr agoपुतला फूंका, लगाए नारे.... खरगे की टिप्पणी के विरोध में BJP का 'हल्ला बोल'
2 hrs agoटेस्ट फॉर्मेट में भी अर्शदीप सिंह को मिल सकता है खेलने का मौका
2 hrs agoइंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
4 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
5 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
6 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
8 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
9 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines