Pm Modi In Sikar: पीएम मोदी आज सीकर के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने किसान सम्मेलन को संबोधित किया। किसान सम्मान निधि योजना की 14वीं किश्त किसानों के खातों में हस्तांतरित की। इसके साथ ही उन्होंने पीएम प्रणाम और किसान समृद्धि योजना की भी शुरूआत की।
इस कार्यक्रम के इतर पीएम सीकर के जिला स्टेडियम में आयोजित बीजेपी की रैली को संबोधित करने पहुंचे। पीएम मोदी ने गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से केंद्र में कांग्रेस की सरकार बनी है राजस्थान के विकास का सिलसिला अनवरत जारी है। लेकिन 2018 से यहां की सरकार केंद्र की योजनाएं में रोड़े अटका रही है। कांग्रेस की सरकार का मतलब है लूट की दुकान और झूठ का बाजार। इस लूट की दुकान का ताजा प्रोडक्ट है लाल डायरी।
लूट की दुकान का ताजा प्रोडक्ट है लाल डायरी
पीएम मोदी ने आगे कहा कि कितनी ही ताकत लगा लें, लेकिन लाल डायरी इस चुनाव में पूरी कांग्रेस का डिब्बा गोल करने जा रही है। अब कांगे्रस के नेताओं की बोलती बंद हो गई है। प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने अपने पिछले साढ़े 4 साल आपसी खींचतान, वर्चस्व की लड़ाई में बर्बाद किया है। उन्होंने कहा कि लोग कह रहे हैं कि लाल डायरी के पन्ने खुले तो अच्छे-अच्छे निपट जाएंगे।
जहां उन्होंने कहा कि यहां का जनसैलाब बता है कि आने वाले चुनाव में ऊंट किस करवट बैठेगा। अब राजस्थान की करवट भी बदलेगी और मेरी गारंटी है राजस्थान की किस्मत भी बदलेगी। आज राजस्थान में चारों तरफ एक ही गूंज है, जीतेगा कमल, खिलेगा कमल।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने कांग्रेस की सरकारों पर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान के विकास के लिए केंद्र सरकार लगातार पैसे भेज रही है। जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी, 10 साल में राजस्थान को टैक्स की हिस्सेदारी के रूप में 1 लाख करोड़ ही दिए गए थे। बीते 9 साल में भाजपा सरकार ने टैक्स हिस्सेदारी के रूप में राजस्थान को 4 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं। जब केंद्र में 10 साल कांग्रेस की सरकार थी तब राजस्थान को सेंट्रल ग्रांट के रूप में भी करीब 50,000 करोड़ ही दिए गए थे, हमारी सरकार ने 9 साल में सेंट्रल ग्रांट के तौर पर राजस्थान को 1.5 लाख करोड़ से ज्यादा दिए हैं।
राजस्थान में कब पत्थर चल जाए, कहा नहीं जा सकता
पीएम ने पेपरलीक की घटनाओं पर निशाना साधते हुए कहा कि यहां के सत्ताधारी लोग पेपरलीक का उद्योग चला रहे हैं। युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। इसलिए कांग्रेस को हटाना पड़ेगा। पीएम ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी सवाल उठाए उन्होंने कहा कि राज्य सरकारों की एक और जिम्मेदारी होती है नागरिकों की सुरक्षा की कानून-व्यवस्था की लेकिन कांग्रेस सरकार ये भी नहीं कर पा रही है।
आए दिन गैंगवार की खबरों ने राजस्थान जैसे शांतिपूर्ण प्रदेश को उसकी साख को बिगाड़ दिया है। दलितों पर अत्याचार चरम पर है, नशे की तस्करी और नशे का कारोबार फल फूल रहा है। हमारे त्योहारों पर खतरा मंडराता रहा है। कब पत्थर चलने लगे, गोलियां चल जाए कोई नहीं जानता
संबंधित खबरें
राशि अनुसार मंत्रों के जाप से चमकेगा भाग्य, जानें सभी के लिए लकी मंत्र
2 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
3 hrs agoलसिथ मलिंगा की जगह मुंबई इंडियंस के गेंदबाजी कोच बन सकते हैं ये 3 दिग्गज
13 hrs agoचौथे T20I मैच में शुभमन गिल को पीछे छोड़ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी
13 hrs agoभुवनेश्वर कुमार को ईडन पार्क में मिल सकता है आखिरा मौका
14 hrs agoचौथे मैच में बल्ले से धमाकेदार पारी खेल सकते हैं श्रेयस अय्यर
18 hrs agoदरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
19 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर रविचंद्रन अश्विन ने किया बड़ा दावा
19 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए ऑकलैंड पहुंचे रोहित शर्मा, शुरू हुई तैयारी
21 hrs agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines