नई दिल्ली: प्रधामंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 वर्ष के हो गए हैं। प्रधानमंत्री आज अपना 72वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर को यादगार करने के लिए देश भर में कई कार्यक्रमों के आयोजन हो रहे हैं। सभी राजनीतिक नेताओं की ओर से सुबह से ही शुभकामनाओं का तांता लग गया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने एससीओ बैठक से एक दिन पहले पीएम मोदी को शुभकामनाएं दीं।
मीटिंग के दौरान पुतिन ने कहा “रूसी परंपरा के अनुसार, हम कभी भी अग्रिम बधाई नहीं देते हैं, इसलिए मैं अभी ऐसा नहीं कर सकता। लेकिन मैं चाहूंगा कि आप यह जानें कि हम इसके बारे में जानते हैं, और हम आपको शुभकामनाएं देते हैं।” इस अवसर पर पार्टी की ओर से कई कार्यक्रमों की योजना बनाई गई है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में पीएम मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे।
राहुल गांधी ने दी बधाई
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर पीएम मोदी को बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की बधाई।” कांग्रेस नेता शशि थरूर ने पीएम मोदी के साथ एक तस्वीर पोस्ट की और उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया, “वह हमारे कई साथी नागरिकों के अंधेरे को दूर करने और उन्हें प्रगति, विकास और सामाजिक सद्भाव का प्रकाश देने के लिए काम करें।” दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर पीएम मोदी के लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की।
गृहमंत्री अमित शाह ने भी पीएम को जन्मदिन की बधाई दी।
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं। सीएम नीतीश ने ट्वीट किया, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना है।’
बड़ी संख्या में लोग नमो ऐप पर पीएम मोदी को अपनी शुभकामनाएं भेज रहे हैं। इस साल जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए विशेष मॉड्यूल जोड़े हैं। यूजर्स पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गिफ्ट या सेवा का चुनाव कर सकते हैं। उपयोगकर्ता पीएम मोदी के जीवन से उन क्षणों को भी चुन सकेंगे जिनसे वे सबसे अधिक नमो ऐप पर होस्ट की गई आभासी प्रदर्शनी से जुड़ते हैं और एक छोटा वीडियो बनाते हैं जिसे ऐप का उपयोग करके सोशल मीडिया पर साझा किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
48 mins agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
2 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
3 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
13 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
16 hrs agoभारत-इजरायल दोस्ती से कांपे मुनीर! ईरान, सऊदी, तुर्किये के सामने रोया रोना
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines