PM Modi Birthday Live: मध्यप्रदेश के श्योपुर जिला स्थित कूनो अभ्यारण्य में पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 साल के हो गए।
भारतीय जनता पार्टी पीएम मोदी के जन्मदिन समारोह को को यादगार बनाने की योजना के साथ तैयार है। जहां पार्टी का लक्ष्य 17 सितंबर को अधिकतम COVID-19 वैक्सीन टीकाकरण का रिकॉर्ड बनाना है, वहीं यह 21-दिवसीय “सेवा और समर्पण” अभियान भी शुरू करेगी।
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा नई दिल्ली में पार्टी मुख्यालय में प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन और नेतृत्व पर एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे। इसी तरह की प्रदर्शनी अन्य राज्यों में भी लगेगी।
अभी पढ़ें – Corona Update: कोरोना के मोर्चे पर राहत, 24 घंटे में आए 5747 नए केस, 29 की मौत
यहां जाने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के पल-पल की लाइव अपडेट
11:48 am: चीतों को छोड़ने के बाद पीएम मोदी ने देश को किया संबोधित
पीएम मोदी ने कहा- यह एक ऐतिहासिक क्षण है। चीते हमें पर्यावरण के प्रति अधिक जागरूक बनाएंगे।”
11:30 am: दूसरा चीता भी बाड़े में छोड़ा गया
11:25 am: पीएम मोदी ने बाड़े में छोड़े चीते
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीतों को बाड़े में छोड़ दिया। देश इस ऐतिहासिक पल का गवाह बना है।
10:40 am: पीएम मोदी पहुंचे कूनो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कूनो नेशनल पार्क पहुंच चुके हैं। वे 8 चीतों को छोड़ेंगे बाड़े में।
10:30 am: पीएम मोदी ग्वालियर से कूनो के लिए रवाना
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ग्वालियर से कूनो अभ्यारण्य के लिए रवाना हो गए हैं। वे अगले 20-25 मिनट में अभ्यारण्य पहुंच जाएंगे।
PM Modi Birthday Live: प्रधानमंत्री के बारे में 5 तथ्य
1. पीएम नरेंद्र मोदी बचपन में अपने पिता की स्थानीय रेलवे स्टेशन पर चाय की दुकान पर उनकी मदद किया करते थे। उन्होंने स्कूल में रहते हुए बहुत सारे नाटकों में भाग लिया और 13-14 साल की उम्र में क्षतिग्रस्त दीवार को ठीक करने के लिए पैसे कमाने के लिए एक नाटक का प्रदर्शन किया।
2. जब वे 8 वर्ष के थे, तब मोदी को आरएसएस के बारे में पता चला और उन्होंने इसके सत्रों में भाग लेना शुरू कर दिया। संघ में, उनकी मुलाकात लक्ष्मणराव इनामदार से हुई, जो बाद में उनके गुरु बने और उन्हें संगठन में एक जूनियर कैडेट के रूप में शामिल किया।
3. 1985 में भाजपा से जुड़ने से पहले नरेंद्र मोदी बाद में पूर्णकालिक प्रचारक या आरएसएस के प्रचारक बन गए।
4. 2001 में जब नरेंद्र मोदी को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में नियुक्त किया गया तो वह राज्य विधान सभा के सदस्य नहीं थे।
5. नरेंद्र मोदी देश की आजादी के बाद पैदा हुए पहले भारतीय प्रधानमंत्री भी हैं।
अभी पढ़ें – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
अंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
12 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
1 hr agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
2 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
3 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
4 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
4 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
12 hrs ago'कक्षाएं बंद करें...', लद्दाख ने सोनम वांगचुक के स्कूल को भेजा नोटिस
14 hrs agoरूस ने यूक्रेन पर दागी मिसाइलें, मलबे में बदला एक स्कूल; 29 की मौत
15 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines