Petrol Diesel Price Today: भारतीय ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने हर रोज की तरह आज पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव जारी कर दिए हैं। हालांकि भारतीय तेल कंपनियों ने बुधवार (28 September) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। इस तरह आज लगातार 130वां दिन है जब देश में पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। महंगाई के मोर्च पर आम लोगों के लिए आज भी राहत भरी खबरें आई है।
सरकारी तेल कंपनियों ने आज बुधवार 28 सितंबर के लिए पेट्रोल और डीजल के दाम जारी कर दिए हैं। तेल कंपनियों ने लगातार 130वें दिन आम लोगों को राहत देते हुए पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी तेज की कीमतें स्थिर है। जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल के दाम में पिछले कई दिनों से लगातार नरमी देखी जा रही है। फिलहाल ब्रेट क्रूड 85 डॉलर प्रति बैरल के आसपास है।
अभी पढ़ें – PM Kisan Yojana 12th installment: दशहरे से पहले बड़ी खबर, इस तारीख को लाभार्थियों को मिलेगा पैसा
इससे पहले 21 मई को सरकार ने एक्साइज ड्यूटी में कटौती की थी। पेट्रोल पर एक्साइज ड्यूटी में 8 रुपये प्रति लीटर और डीजल में 6 रुपये प्रति लीटर की कटौती कई गई थी। उसके बाद से पेट्रोल और डीजल की कीमत में कमी आई थी। इसके बाद देश में 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया। केंद्र की घोषणा के बाद राजस्थान, महाराष्ट्र, ओडिशा और केरल सरकार ने भी वैट में कटौती की थी।
फिलहाल दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर है तो डीजल 89.62 रुपये लीटर के हिसाब से बिक रहा है। वहीं मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर मिल रहा है। जबकि कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर है। उधर चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।
यहां मिल रहा सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल
पोर्ट ब्लेयर में सबसे सस्ता पेट्रोल-डीजल बिक रहा है। जहां पेट्रोल की कीमत 84.10 रुपये प्रति लीटर और डीजल का भाव 79.74 रुपये प्रति लीटर है।
क्या है आज का भाव (Petrol Diesel Price on 28th September 2022)
दिल्ली (Delhi): पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
मुंबई (Mumbai): पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर।
कोलकाता (Kolkata): पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
चेन्नई (Chennai): पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
हैदराबाद (Hyderabad): पेट्रोल 109.66 रुपये और डीजल 97.82 रुपये प्रति लीटर।
बंगलुरु (Bangalore): पेट्रोल 101.94 रुपये और डीजल 87.89 रुपये प्रति लीटर।
तिरुवनंतपुरम (Thiruvananthapuram): पेट्रोल 107.71 रुपये और डीजल 96.52 रुपये प्रति लीटर।
पोर्टब्लेयर (Port Blair): पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
भुवनेश्वर (Bhubaneswar): पेट्रोल 103.19 रुपये और डीजल 94.76 रुपये प्रति लीटर।
चंडीगढ़ (Chandigarh): पेट्रोल 96.20 रुपये और डीजल 84.26 रुपये प्रति लीटर।
लखनऊ (Lucknow): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
नोएडा (Noida): पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
जयपुर (Jaipur): पेट्रोल 108.48 रुपये और डीजल 93.72 रुपये प्रति लीटर।
पटना (Patna): पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर
गुरुग्राम (Gurugram): 97.18 रुपये और डीजल 90.05 रुपये प्रति लीटर।
इस वजह से देश में महंगा है पेट्रोल और डीजल
आपको बता दें कि पेट्रोल और डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है। विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है।
अभी पढ़ें – बिजनेस से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
चीन के साथ जारी टकराव को लेकर खरगे ने पीएम मोदी को घेरा
1 hr agoमैथ्यू वैन डाइक को मिली भारत से बाहर जाने की इजाजत
2 hrs agoहमास के हमले के बाद नेतन्याहू का एक्शन, वेस्ट बैंक में लॉकडाउन का दिया आदेश
3 hrs agoशरद पूर्णिमा पर चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानिए इसका कारण
3 hrs agoकब शुरू हो रहा कार्तिक माह? जानें तारीख और व्रत-त्योहार की पूरी लिस्ट
5 hrs agoआज प्रदोष काल में करें महादेव की पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
12 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
1 day agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
1 day agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
1 day agoवाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस के स्टॉपेज को मिली मंजूरी, कहां-कहां रुकेगी ट्रेन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines