Passengers Train Collision In Andhra Pradesh: आंध्रप्रदेश के विजयनगरम में रविवार शाम को 2 ट्रेनें टकरा गईं। हादसे में 14 यात्रियों की मौत जबकि 50 यात्री घायल हो गए। हादसा अलमांडा-कंकट पल्ली के बीच हुआ है। रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार विशाखापट्टनम-पलासा पैसेंजर ट्रेन को विशाखापट्टनम रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कुल 5 डिब्बे पटरी से उतरे। इसमें 3 आगे वाली ट्रेन के और 2 पीछे वाली ट्रेन के थे।
वहीं हादसे के कारण विजयनगरम रूट पर 12 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीं 15 ट्रेनों का रूट डायवर्ट किया गया है। 7 ट्रेनें आंशिक रूप से रद्द की गई हैं। हादसे के बाद केंद्र और राज्य सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया है। केंद्रीय रेल मंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपए और घायलों को 2 लाख रुपए और मामूली चोट लगने पर 50 हजार के मुआवजे का ऐलान किया है। वहीं आंध्रप्रदेश के सीएम जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि मृतकों के परिजनों को 10 लाख रुपये और घायलों को 2 लाख रुपए दिए जाएंगे।
इस कारण से हुआ हादसा
ईस्ट कोस्ट रेलवे के सीपीआरओ विश्वजीत साहू ने बताया कि यह हादसा मानवीय भूल के चलते हुआ। पीछे से आ रही विशाखापट्टनम रायगड़ा पैसेंजर ट्रेन ने सिग्नल को ओवरशूट किया जिसके कारण यह टक्कर हो गई। सीएम कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार सीएम जगनमोहन रेड्डी को राहत कार्य के लिए सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त करने को कहा है। मौके पर दुर्घटना राहत ट्रेनें घटनास्थल पर पहुंच गई हैं।
संबंधित खबरें
आज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
7 mins agoचक्रवाती तूफान 'अर्नब' और होगा खतरनाक, रेलवे ने रद्द कीं 53 ट्रेनें
7 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
8 hrs agoCSK ने फ्लेमिंग-हसी के बाद इन 4 और कोच को भी कहा अलविदा
8 hrs agoEC ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल किया हलफनामा, कहा- सर्वसम्मति से हुए फैसले
9 hrs agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
10 hrs agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
11 hrs agoUP में BJP की वर्किंग कमेटी का ऐलान, PM मोदी-CM योगी समेत 30 सदस्यों के नाम
11 hrs agoऑस्ट्रेलिया जाने के लिए बदल गए Visa के नियम, भारतीयों के लिए ये शर्त जरूरी
12 hrs agoइंग्लैंड के गैरेथ बैटी बन सकते हैं CSK के अगले बल्लेबाजी कोच
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines