Parliament Session Live Updates: राहुल गांधी की माफी और अडाणी मामले में हंगामे के बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित हो गई। दोपहर बाद फिर शुरू हुई कार्यवाही विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते पूरे दिन के लिए स्थगित कर दी गई। हालांकि नारेबाजी के बीच लोकसभा की कार्यवाही कुछ देर चली। इससे पहले 13 मार्च को बजट के दूसरे चरण का सत्र शुरू हुआ था। सदन शुक्रवार तक लगभग स्थगित ही रहा।
विपक्ष ने अडाणी-हिंडनगर्ब मामले पर JPC की मांग की। वहीं, सरकार ने राहुल गांधी के बयान पर माफी की मांग को लेकर हंगामा किया।
विपक्षी दलों ने सत्र शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ बैठक की। इसमें सभी नेताओं ने एक सुर में अडाणी मामले की जांच के लिए JPC गठन की मांग को लेकर आवाज उठाने पर सहमति जताई। इसके अलावा राहुल गांधी के घर पुलिस भेजने का मुद्दा भी संसद में उठाया जाएगा। राहुल को लंदन वाले भाषण पर भी बोलने की मांग विपक्ष करेगा।
आज की बैठक में भी ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस ने दूरी बनाए रखी। ममता का कोई भी सांसद या नेता विपक्ष दलों की आज हुई बैठक में शामिल नहीं हुआ।
बता दें कि दूसरे चरण का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ चुका है। राहुल गांधी के बयान और अदाणी मुद्दे पर विवाद के बीच संसद के दोनों सदनों को 20 मार्च तक के लिए स्थगित कर दिया गया था।
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पूरी बोले- माफी मांगें राहुल गांधी
केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश से बाहर जाता है तो उसे बोलने की आजादी है। लेकिन इस आजादी के साथ ही जिम्मेदारी भी जरूरी होती है। हम दुनिया के सबसे पुराने लोकतंत्र हैं। मगर मिस्टर गांधी ब्रिटेन गए और कहा कि भारतीय लोकतंत्र बुनियादी ढांचे पर हमले का सामना कर रहा है। राहुल गांधी को माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस ने राज्यसभा में दिया नोटिस
कार्यवाही शुरू होने से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि अगर आज राहुल गांधी को बोलने का मौका दिया जाएगा तो राहुल गांधी संसद में जवाब देंगे। लेकिन हमें लोकतंत्र में बोलने का मौका नहीं दिया जाएगा तो फिर कैसे चलेगा। कांग्रेस आज भी संसद में अडानी ग्रुप का मुद्दा उठाएगी। मामले की जेपीसी जांच की मांग को लेकर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने राज्यसभा में नोटिस दिया है।
राहुल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
इधर, सत्र शुरू हाेने से एक दिन पहले राहुल गांधी के घर दिल्ली पुलिस पहुंच गई। राहुल ने 30 जनवरी भारत जोड़ो यात्रा के समाप्ति के दिन श्रीनगर में रेप पीड़ित को लेकर बयान दिया था। पुलिस उसी मामले में पूछताछ के लिए पहुंची थी। हालांकि राहुल ने पुलिस अधिकारियों को करीब दो घंटे इंतजार करवाया। कांग्रेस ने कहा- हम डरेंगे नहीं।
खड़गे ने नड्डा को बताया था एंटीनेशनल
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने नड्डा के उस बयान पर नाराजगी जताई है, जिसमें भाजपा अध्यक्ष ने राहुल गांधी को देश विरोधी करार दिया है। उन्होंने कहा नड्डा खुद ही राष्ट्रविरोधी हैं और दूसरो को वो राष्ट्रविरोधी कह रहे हैं क्योंकि उनके पास कोई मुद्दा नहीं है और वो अडानी मामले, महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे को छुपाने के लिए वो ऐसी बातें कर रहे हैं।
क्या राहुल गांधी कभी राष्ट्रविरोधी हो सकते हैं? लोकतंत्र के बारे में अगर कहीं भाषण होता है और कोई उस पर बात करे तो क्या वो राष्ट्रविरोधी होते हैं? खुद मोदी जी ने 6-7 देशों में जाकर भारत के नागरिकों का अपमान किया तो पहले उन्हें माफी मांगनी चाहिए।
हंगामे की भेंट चढ़ा पहला सप्ताह
बता दें कि 13 मार्च को शुरू हुए बजट सत्र का पहला सप्ताह हंगामे की भेंट चढ़ चुका हैं। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा था कि अगर राहुल गांधी कुछ कहते हैं और उनकी वजह से कांग्रेस की मुश्किलें बढ़ती हैं तो इस मामले में हम कुछ नहीं कर सकते। लेकिन अगर वे देश का अपमान करेंगे तो एक भारतीय के तौर पर हम चुप नहीं रह सकते। उन्होंने कहा कि राहुल को इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने रिजिजू को जवाब देते हुए कहा कि इससे पहले कई मौकों पर पीएम विदेश जाकर भी बोले हैं। ऐसे में सवाल हीं नहीं उठता कि राहुल अपने बयान को लेकर माफी मांगें।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
5 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
6 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
7 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
8 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
9 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
9 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
10 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
11 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
11 hrs agoतीसरे T20 मैच में इतिहास रच सकते हैं स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines