Papaya Seeds Benefits: पपीता खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। कई लोग अक्सर इसके बीजों को फेंक देते हैं और फल के मीठे गूदे का स्वाद लेते हैं, जो इसे खाने का गलत तरीका माना जाता है। उन्हें ये नहीं पता होता है कि बीज न केवल खाने योग्य हैं बल्कि हेल्दी भी होता है। पपीते के बीज जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों आपके शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पपीते को बीज के साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?
कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल
पपीते के बीजों में हेल्दी मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसमें ओलिक एसिड भी शामिल है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड और बहुत कम मात्रा वाले लिपोप्रोटीन (VLDL) कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।
ये भी पढ़ें- क्या बवासीर से भी कैंसर का खतरा? जानें एक्सपर्ट की राय
आंत रहता है हेल्दी
पपीते के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट को हेल्दी और पाचन को कंट्रोल करता है, जो आपको आंत को हेल्दी रखने मदद करते हैं। हाई फाइबर वाले फूड ब्लड प्रेशर को और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज और मोटापे का खतरा कम होता है।
कैंसर का खतरा होता है कम
पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं और साथ ही इसमें कैंसर रोधी गुण होते हैं, क्योंकि ये सूजन को कम करने और कैंसर के विकास से बचाने में मदद कर सकते हैं। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि पपीते के बीज प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम करते हैं।
ये भी पढ़ें- ये 3 दवाएं सेहत के लिए हो सकती खतरनाक! जानें क्या कहती है रिपोर्ट
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कब है दुर्गा विसर्जन 2026? जानें शुभ मुहूर्त, सही विधि और मां दुर्गा मंत्र
34 mins agoनवरात्रि के छठे दिन कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का छठा दिन, जानिए मां कात्यायनी की पूजा विधि और आरती
2 hrs agoएशियन गेम्स के सितारों से मिले PM मोदी, भारतीय खिलाड़ियों का बढ़ाया मान
15 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 में हार मिलने के बाद टीम इंडिया पर भड़के सुनील गावस्कर
15 hrs agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
16 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
21 hrs agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
21 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
21 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines