Papaya Seeds Benefits: इस गंभीर बीमारी में रामबाण हैं पपीते के बीज! जानें इसके फायदे

Papaya Seeds Benefits: अगर आप भी पपीते के बीज को फेंक देते हैं, तो ये गलती करना आज से ही छोड़ दें, ये इसके बीज आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं।  

Papaya Seeds Benefits

Papaya Seeds Benefits

Papaya Seeds Benefits: पपीता खाने में टेस्टी होने के साथ-साथ शरीर के लिए फायदेमंद भी होता है। कई लोग अक्सर इसके बीजों को फेंक देते हैं और फल के मीठे गूदे का स्वाद लेते हैं, जो इसे खाने का गलत तरीका माना जाता है। उन्हें ये नहीं पता होता है कि बीज न केवल खाने योग्य हैं बल्कि हेल्दी भी होता है। पपीते के बीज जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और इनमें पॉलीफेनोल और फ्लेवोनोइड्स की मात्रा ज्यादा होती है। ये दोनों आपके शरीर को लंबे समय तक हेल्दी रखने में मदद करते हैं। ये दोनों ही एंटीऑक्सीडेंट हैं जो ऑक्सीडेटिव तनाव को रोकने और कई बीमारियों से बचाने में मदद कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि पपीते को बीज के साथ खाने के क्या-क्या फायदे होते हैं?

विज्ञापन

कोलेस्ट्रॉल रहता है कंट्रोल

पपीते के बीजों में हेल्दी मोनो सैचुरेटेड फैटी एसिड की भी अच्छी मात्रा होती है, जिसमें ओलिक एसिड भी शामिल है। इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड और ट्राइग्लिसराइड और बहुत कम मात्रा वाले लिपोप्रोटीन (VLDL) कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन

आंत रहता है हेल्दी

पपीते के बीज में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होते हैं, जो पेट को हेल्दी और पाचन को कंट्रोल करता है, जो आपको आंत को हेल्दी रखने मदद करते हैं। हाई फाइबर वाले फूड ब्लड प्रेशर को और कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कम करता है, जिससे हार्ट की बीमारी, स्ट्रोक, डायबिटीज और मोटापे का खतरा कम होता है।

विज्ञापन

कैंसर का खतरा होता है कम

पपीते के बीज में एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर होते हैं और साथ ही इसमें  कैंसर रोधी गुण होते हैं, क्योंकि ये सूजन को कम करने और कैंसर के विकास से बचाने में मदद कर सकते हैं। हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार, टेस्ट-ट्यूब अध्ययनों से पता चलता है कि पपीते के बीज प्रोस्टेट कैंसर कोशिकाओं की वृद्धि को कम करते हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ