Pakistan Election Result 2024 : पाकिस्तान आम चुनाव के नतीजे जारी किए जा रहे हैं। पाकिस्तान चुनाव आयोग की ओर से अभी तक जारी परिणामों में इमरान खान के समर्थित उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। इसके बाद भी नवाज शरीफ की पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (PML-N) ने सरकार बनाने का दावा किया है। अब बड़ा सवाल उठता है कि पाकिस्तान में नवाज शरीफ की सरकार कैसे बनेगी और पार्टी ने ऐसा क्यों कहा।
पाकिस्तान चुनाव में अभी तक इमरान खान की पार्टी तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के निर्दलीय उम्मीदवार ही भारी पड़ रहे हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों ने कई दिग्गज नेताओं को हरा दिया। ऐसा लग रहा है कि इमरान खान के समर्थित प्रत्याशी भले ही सरकार नहीं बना पाएंगे, लेकिन किंग मेकर की भूमिका में रहेंगे। इस बीच चुनाव आयोग परिणाम जारी करने में देरी कर रहा है। पीटीआई के नेताओं ने यह आरोप लगाया है।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election Result: जेल में बैठकर इमरान खान ने कर दिया खेला, तीन बार रह चुके पीएम भी पिछड़े
विक्ट्री स्पीच देने के लिए तैयार हैं नवाज शरीफ : PML-N
चुनाव आयोग ने अभी तक सभी सीटों पर चुनाव परिणाम नहीं जारी किया है। इससे पहले PML-N ने शुक्रवार को कहा कि चुनाव के फाइनल नतीजों के बाद पार्टी के मुखिया नवाज शरीफ विजय भाषण देने के लिए तैयार हैं। वे निर्दलीय उम्मीदवारों के संपर्क में हैं। यानी बहुमत भले किसी पार्टी को मिले, लेकिन नवाज शरीफ ही विक्ट्री स्पीच देंगे। इमरान खान के समर्थित उम्मीदवारों को नवाज शरीफ अपने पाले में करके सरकार बना सकते हैं।
खुद एक सीट से चुनाव हार चुके हैं नवाज शरीफ
पाकिस्तान के तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके नवाज शरीफ इस बार दो सीटों से चुनाव लड़े थे। उन्हें एनए-15 मनसेहरा से हार का सामना करना पड़ा। निर्दलीय उम्मीदवार शहजादा गस्तासाप ने पूर्व पीएम नवाज शरीफ को हरा दिया। नवाज शरीफ ने लौहार की एनए-130 सीट से जीत हासिल कर अपनी इज्जत बचाई।
यह भी पढ़ें : Pakistan Election 2024: कौन है वो निर्दलीय उम्मीदवार, जिसने 3 बार के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को दी शिकस्त
अब भी इमरान खान के उम्मीदवार चल रहे आगे
पाकिस्तान चुनाव आयोग द्वारा जारी रिजल्ट के अनुसार, इमरान खान के उम्मीदवारों ने सबसे ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज की है। पीटीआई समर्थित प्रत्याशियों ने 32 सीट, पीएमएल-एन ने 27 सीट, पीपीपी ने 18 सीट और अन्य ने 7 सीटों पर जीत हासिल कर ली है। अबतक के चुनाव परिणाम में इमरान खान के उम्मीदवार ही आगे चल रहे हैं।
संबंधित खबरें
वृषभ राशि वाले नवरात्रि में करें दुर्गा सप्तशी का पाठ, मिलेगा आर्थिक लाभ
41 mins agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 hrs agoकोई BJP के पूर्व मंत्री तो कोई सांसद… कौन हैं पहली बार बने 4 नए राज्यपाल
3 hrs agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
5 hrs agoआज इन 4 राशियों को मिल सकता है आर्थिक लाभ, पढ़ें 13 अक्टूबर का राशिफल
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
7 hrs agoमहंगे इलाज के खिलाफ केंद्र का एक्शन! अब अस्पताल नहीं ऐंठ पाएंगे भारी फीस
15 hrs agoBJP ने पार्टी के 2 नेताओं को 6 साल के लिए किया निष्कासित, जानिए वजह
16 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
16 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines