नई दिल्ली: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे ने बड़ा उलटफेर कर दिया है। जिम्बाब्वे ने रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 1 रन से हरा दिया है। इस हार के साथ ही पाकिस्तान का वर्ल्ड कप में आगे का सफर लगभग खत्म हो गया है। जिम्बाब्वे के कप्तान क्रेग एर्विन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। उनकी टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 130 रन बनाए। सबसे ज्यादा रन सीन विलियम्स ने बनाए। उन्होंने 28 बॉल का सामना किया और 31 रन की पारी खेली। जिम्बाब्वे के लिए सिकंदर रजा ने चार ओवर में 25 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा ब्रैड इवांस ने दो सफलता हासिल की।
अभी पढ़ें – PAK vs ZIM: जिम्बाब्वे के ‘सिकंदर’ ने बाबर सेना को जमकर कूटा, सोशल मीडिया पर आई मीम्स की बाढ़
जवाब में पाकिस्तान की टीम 8 विकेट पर 129 रन ही बना सकी। इस हार के साथ पाकिस्तान सेमीफाइनल की होड़ से लगभग बाहर हो गया है। पाकिस्तान वर्ल्ड कप 2022 के पहले मैच में भारत से 4 विकेट से हारा था। टी-20 विश्व कप 2022 में यह पांचवां उलटफेर है। इस टी20 विश्व कप में इससे पहले वेस्टइंडीज, इंग्लैंड और श्रीलंका की टीम उलटफेर का शिकार हो चुकी हैं।
आखिरी ओवर का रोमांच
पाकिस्तान की टीम को आखिरी ओवर में 11 रन चाहिए थे। जिम्बाब्वे के गेंदबाज ब्रैड इवांस की पहली गेंद पर नवाज ने तीन रन लिए। दूसरी गेंद पर वसीम ने चौका मारा, ओवर की तीसरी गेंद पर वसीम ने एक रन लिया। अब पाकिस्तान को तीन गेंद पर तीन रन चाहिए थे। चौथी गेंद पर नवाज कोई रन नहीं ले पाए जिसके चलते अब पाकिस्तान को दो बॉल में तीन रन बनाने थे।नवाज पर प्रेशर बढ़ गया था और वह पांचवीं बॉल पर आउट हो गए। मैच के आखिरी गेंद पर पाकिस्तान को जीत के लिए 3 रन चाहिए थे। शाहीन अफरीदी ने स्टेट में शॉट लगाया लेकिन दो रन नहीं ले पाए और मैच एक रन से हार गए।
पाक गेंदबाजों ने की अच्छी गेंदबाजी
पाकिस्तान के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिम्बाब्वे को 8 विकेट पर 130 रन ही बनाने दिए। पाकिस्तान के लिए मोहम्मद वसीम सबसे सफल गेंदबाज रहे जिन्होंने अपने चार ओवर में 24 रन देकर चार विकेट झटके। उनके अलावा शादाब खान ने चार ओवर में 23 रन लेकर तीन खिलाड़ियों को आउट किया। जिम्बाब्वे की टीम को कप्तान क्रेग इर्विन 19 रन और वेस्ले मधेवेरे 17 रन ने पहले विकेट के लिए 42 रन जोड़कर अच्छी शुरूआत दी। सीन विलियम्स 31 रन की उपयोगी पारी खेली।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
एक दिन में 1 लाख करोड़ का भुगतान, MDR चार्ज से पहले UPI ने तोड़ा रिकॉर्ड
44 mins ago'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
3 hrs ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
3 hrs agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
3 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
4 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
5 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
6 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines