Mobile Number Numerology: क्या आपके मोबाइल नंबर के लास्ट में है जीरो? जानें क्या होता है इसका प्रभाव

Mobile Number Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक, मोबाइल नंबर के अंत में जीरो होने का खास अर्थ होता है. चलिए जानते हैं कि, मोबाइल नंबर के अंतिम अंक का भाग्य से क्या कनेक्शन होता है?

Mobile Number Numerology: क्या आपके मोबाइल नंबर के लास्ट में है जीरो? जानें क्या होता है इसका प्रभाव

Photo Credit- News24GFX

Mobile Number Numerology: मोबाइल नंबर के अंकों का प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है. मोबाइल नंबर के अंत में जीरो होने से इसका प्रभाव इंसान पर होता है. मोबाइल अंक ज्योतिष के अनुसार जानते हैं कि, फोन नंबर के लास्ट में जीरो होना कैसा होता है इसके बारे में आप जान सकते हैं. अक्सर कई बार लोग अच्छा नंबर लेने के चक्कर में नंबर के लास्ट में 000 वाले या चार बार जीरो वाले नंबर खरीद लेते हैं. इसका क्या प्रभाव होता है चलिए इसके बारे में जानते हैं?

विज्ञापन

मोबाइल नंबर के अंत में जीरो

मोबाइल नंबर के अंत में जीरो होना आध्यात्मिक और रहस्यमयी शक्तियों का प्रतिनिधित्व करता है. फोन नंबर के लास्ट में जीरो होना अच्छा नहीं माना जाता है. यह कई मायनों में अशुभ माना जाता है. अगर फोन नंबर के अंत में जीरो होता है तो आपको इसके अच्छे परिणाम नहीं मिलते हैं. अंक ज्योतिष के अनुसार, फोन नंबर के अंतिम 4 अंकों में जीरो नहीं होना चाहिए. खासकर अंत में जीरो नहीं होना चाहिए.

विज्ञापन

किसी भी काम का परिणाम होता है जीरो

अगर फोन नंबर के अंत में जीरो होता है तो इसका परिणाम जीरो ही होता है. आपको कोई भी कॉल आएगी बात होगी लेकिन परिणाम जीरो होगा. अगर आप बिजनेस के लिए ऐसे नंबर को इस्तेमाल कर रहे हैं तो इसे तुरंत बदल दें. आपको इसके नकारात्मक प्रभाव के कारण ग्राहकों के फोन आएंगे लेकिन हो सकता है आपकी डील पूरी न हो. इससे व्यापार में कई तरह की परेशानी आ सकती है.

विज्ञापन

अगर फोन नंबर में एक या दो बार जीरो आता है तो सामान्य हो सकता है लेकिन इससे ज्यादा जीरो का आना और अंतिम चार अंकों में जीरो का आना आपके लिए नकारात्मक हो सकता है. आप मूलांक और भाग्यांक वाला नंबर लेते हैं तो यह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ