North East Election Results: भारतीय जनता पार्टी और उसके सहयोगी (आईपीएफटी व एनडीपीपी) त्रिपुरा और नागालैंड की सत्ता में वापसी कर सकती है। वहीं, मेघालय में बीजेपी 3 सीटों पर आगे चल रही है। अगर बीजेपी को पिछली बार की तरह ही सत्ता में भागीदार बनना है तो उसे एनपीपी से हाथ मिलाना पड़ेगा।
त्रिपुरा में बीजेपी गठबंधन की सत्ता तय
चुनाव आयोग द्वारा 2ः30 बजे तक जारी किए गए रुझानों के अनुसार बीजेपी ने त्रिपुरा में अब तक 13 सीटों पर जीत हासिल की है और 20 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उसकी सहयोगी पार्टी आईपीएफटी ने अब तक 1 सीट पर जीत दर्ज की है।
वहीं दूसरी ओर सीपीआई (एम) ने अब तक 1 सीट पर जीत दर्ज की है और 10 सीटों पर आगे चल रही है। मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाउन बोरडोवली सीट से कांग्रेस के आशीष कुमार साहा को 1 हजार 257 मतों के अंतर से हरा दिया।
नागालैंड में भी दोबारा भाजपा गठबंधन की सरकार
नागालैंड में भी बीजेपी गठबंधन जीत की ओर है। चुनावों आयोग के ताजा रूझानों के अनुसार बीजेपी ने 6 सीटों पर जीत दर्ज की है, वहीं 6 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं उसकी सहयोगी एनडीपीपी 12 सीटों पर जीत दर्ज कर चुकी है। वहीं 12 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं जेडीयू 1 सीट पर आगे चल रही है, जबकि राकांपा ने 2 सीटों पर दर्ज की है और 5 पर आगे चल रही है।
मेघालय में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना
मेघालय में सत्तारूढ़ एनपीपी ने 6 सीटों पर जीत हासिल की है और 19 सीटाें पर आगे चल रही है। जबकि भाजपा 3 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं टीएमसी ने अब तक 1 सीट पर जीत दर्ज की है और 4 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि कांग्रेस ने अब तक 3 सीटों पर जीत हासिल की है और 2 सीटों पर आगे चल रही है।
संबंधित खबरें
अब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
4 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs ago'आप देश को क्यों बर्बाद कर रहे हो...', एयरपोर्ट पर दीपके को लोगों ने घेरा
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoइजरायल की फ्लाइट्स नहीं उड़ा पाएंगे पाकिस्तानी पायलट, एयर फ्रांस का फैसला
8 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
9 hrs agoइश्क, धोखा और मर्डर…, सौरभ हत्याकांड को साहिल-मुस्कान ने कैसे दिया अंजाम?
10 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
11 hrs agoदिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों का मिलेगा बोनस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines