NDA की बैठक से पहले सामने आया सच, Nitish Kumar को नहीं है मंत्रालय का मोह

Nitish Kumar in NDA Meeting: बीते दिनों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीसरी कैबिनेट को लेकर चर्चा चल रही है। हालांकि इसी बीच बिहार के सीएम नीतीश कुमार को लेकर बड़ा सच सामने आया है। खबरों की मानें तो नीतीश कुमार ने बिना किसी शर्त के एनडीए को समर्थन देने का फैसला किया है।

केंद्र में मोदी की सत्ता नीतीश कुमार के कंधों पर टिकी है। फाइल फोटो

केंद्र में मोदी की सत्ता नीतीश कुमार के कंधों पर टिकी है। फाइल फोटो

विज्ञापन

Nitish Kumar NDA Meeting: लोकसभा चुनाव में बहुमत हासिल करने के बाद एनडीए गठबंधन की आज बैठक होने वाली है। बैठक में शामिल होने के लिए कई बड़ी पार्टियों के दिग्गज नेता संसद पहुंच गए हैं। इस बैठक में पीएम मोदी के मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। हालांकि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लेकर बड़ा सच सामने आया है।

नीतीश ने नहीं रखी शर्त

विज्ञापन

एनडीए की जीत के बाद से ही कयास लगाए जा रहे थे कि बीजेपी को समर्थन देने के बदले जेडीयू अध्यक्ष नीतीश कुमार और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने कई मंत्रालयों की मांग की है। मगर खबरों की मानें तो नीतीश कुमार ने बीजेपी के सामने ऐसी कोई शर्त नहीं रखी है। नीतीश को केंद्र सरकार में मंत्रालय का मोह नहीं है और उन्होंने बिना शर्त बीजेपी को समर्थन दिया है।

चार मंत्रालय मांगने की थी खबर

विज्ञापन

बीते दिन से खबरें सामने आ रही हैं कि एनडीए को समर्थन देने के बदले में नीतीश कुमार ने रेल मंत्रालय और जल मंत्रालय समेत चार मंत्रालयों की मांग की है। हालांकि सूत्रों की मानें तो ये खबरें पूरी तरह से गलत हैं। नीतीश ने केंद्र सरकार से कोई मंत्रालय नहीं मांगा है। हालांकि मंत्रालयों को लेकर अभी तक कोई औपचारिक घोषणा सामने नहीं आई है।

लवली आनंद ने दिया बयान

विज्ञापन

बिहार की शिवहर लोकसभा सीट से जीत हासिल करने वाली जेडीयू नेता लवली आनंद भी एनडीए की बैठक में शामिल होने के लिए संसद पहुंची हैं। मीडिया से बातचीत के दौरान उनका कहना है कि नीतीश कुमार को रेल मंत्रालय जरूर मिलना चाहिए। साथ ही बिहार को विशेष राज्य का दर्जा मिले और बिहार में माता सीता की जन्मभूमि पर राम मंदिर जैसा भव्य मंदिर बनना चाहिए।

विज्ञापन

चिराग पासवान पर भी उठे थे सवाल

बता दें कि नीतीश कुमार से पहले LJP अध्यक्ष चिराग पासवान को लेकर भी खबरें सामने आ रही थीं कि उन्होंने मोदी मंत्रिमंडल का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है। मगर बाद में चिराग पासवान ने इन खबरों से साफ इनकार कर दिया। चिराग का कहना था कि वो सिर्फ नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनते देखना चाहते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ