मिशन 2024 मोड में नीतीश कुमार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे

nitish (7)
विज्ञापन

नई दिल्ली: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भाजपा से लड़ाई के लिए कमर कस ली है। नीतीश तीन दिनों के लिए दिल्ली में हैं। यहां आज वे कांग्रेस नेता राहुल गांधी से मिलने पहुंचे हैं। इसके साथ ही नीतीश कुमार मंगलवार को दिल्ली में अरविंद केजरीवाल समेत कई नेताओं से मुलाकात करेंगे। दिल्ली रवाना होने से पहले नीतीश कुमार आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद से मिलने पहुंचे थे।

दिल्ली आने से पहले लालू से की मुलाकात

Advertisment

लालू यादव से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि उन्होंने आज लालू यादव से मुलाकात की है और अपनी दिल्ली यात्रा को लेकर उन्हें जानकारी दी। इस बीच जब मीडिया ने उनसे विपक्षी एकजुटता और 2024 के आम चुनाव में उनकी प्रधानमंत्री पद की दावेदारी के संबंध में प्रश्न पूछे तो उन्होंने कहा कि मेरी प्रधानमंत्री बनने की कोई इच्छा या आकांक्षा नहीं है।

समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा: नीतीश कुमार

विज्ञापन

नीतीश कुमार ने कहा, अगर समूचा विपक्ष एकजुट होगा तो अच्छा माहौल बनेगा। बता दें  कि नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाइटेड ने हाल ही में भाजपा के नेतृत्व वाले NDA का साथ छोड़ा है और अब वह एक बार फिर से महागठबंधन के साथ मिलकर बिहार में सरकार बना ली है।

पटना में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने नीतीश कुमार को 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के खिलाफ देशभर में विपक्ष को एकजुट करने के लिए अधिकृत कर दिया है। नीतीश कुमार का पूरा फोकस भाजपा को केंद्र की सत्ता से बेदखल करने पर है। इसके लिए नीतीश सारी विपक्षी पार्टियों को जोड़ने की कोशिश में हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ