आतंकी कनेक्शन में NIA ने गैंगस्टर नीरज बवाना समेत तीन को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर से आतंकी कनेक्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना समेत गैंगस्टर कौशल उर्फ नरेश चौधरी और भूपिंदर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें बीते दिनों एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में इन गैंगस्टोरों के […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने गैंगस्टर से आतंकी कनेक्शन के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। एजेंसी ने दिल्ली के कुख्यात गैंगस्टर नीरज बवाना समेत गैंगस्टर कौशल उर्फ नरेश चौधरी और भूपिंदर सिंह को इस मामले में गिरफ्तार किया है। बता दें बीते दिनों एनआईए ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में इन गैंगस्टोरों के कई ठिकानों पर एक साथ रेड डाली थी। नीरज पहले से ही जेल में बंद है।

एनआईए भारत और देश से बाहर बैठे गैंगस्टर द्वारा साजिश रच कर दिल्ली और देश के दूसरे राज्यों में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने की साजिश रचने के मामले में जांच कर रहा है। इससे पहले एनआईए ने नीरज बवाना के घर पर छापेमारी कर कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे। इनमें जमीन पर कब्जा करने, दूसरे गैंगस्टरों दिए पैसे, आध्यात्मिक और खुफिया एजेंसी मोसाद के गुप्त अभियानों पर किताबें आदि का ब्यौरा शामिल था।

बता दें कि पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल कई गैंगस्टरों के खिलाफ यूएपीए (UAPA) लगाया था। इसके बाद दिल्ली पुलिस, पंजाब पुलिस, एनआईए समेत अन्य सुरक्षा एजेंसियां इन गैंगस्टरों की कुंडली खंगाल रही हैं। देश में आतंकी गतिविधियों के लिए यह गैंगस्टर किन लोगों से संपर्क में हैं और पैसों का लेन-देन कैस व कौन कर रहा है इसकी जांच की जा रही है।

 

First published on: Sep 24, 2022 09:31 PM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें