News Bulletin: सुप्रभात! आज आपका दिन शुभ हो। शुरुआत करते हैं कल की बड़ी खबर से। सोमवार को भारत सरकार ने गरीबों के लिए सस्ता भारत आटा लाॅन्च किया। इसकी कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो तय की गई। उधर मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के बेटे के वीडियो की खबर ने भी बड़ी सुर्खियां बटोरी। एक खबर दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण के बीच फिर से लागू हुए ऑड-ईवन फाॅर्मूले से जुड़ी है। आईये जानतें हैं कल की पांच बड़ी खबरें…
1. केंद्र सरकार ने लाॅन्च किया सस्ता ‘भारत’ आटा
केंद्र सरकार ने सोमवार को सस्ता ‘भारत’ आटा लाॅन्च किया। इसकी कीमत 27.50 रुपये प्रति किलो है। यह आटा 10 किलो और 30 किलो के पैक में मिलेगा। देशभर में 700 मोबाइल वैन और 2 हजार से अधिक दुकानों पर मिलेगा। बता दें कि देश में फिलहाल आटा 36 रुपये किलो बिक रहा है। वहीं नाॅन ब्रांडेड आटे की कीमत भी 30 रुपये किलो तक है।
2. कृषि मंत्री तोमर के बेटे का वीडियो वायरल
मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए चुनाव प्रचार जोरों पर है। इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर का वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक बिचैलिए के जरिए माइनिंग कारोबारियों से करोड़ों के लेनदेन की बात कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने वीडियो की जांच कराने की मांग की है।
https://twitter.com/vikramdhm/status/1721429126073250125
3. खड़गे बोले- पीएम मोदी झूठों के सरदार
कांग्रेस के नेशनल प्रेसिडेंट मल्लिकार्जुन खड़गे सोमवार को जोधपुर में थे। यहां उन्होंने सीएम गहलोत के नामांकन के बाद हुई सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी को झूठों का सरदार बता दिया। उन्होंने कहा कि पहले वे ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई को प्रचार के लिए भेजते हैं। बाद में खुद प्रचार के लिए आते हैं।
4. दिल्ली मेें 13 से 20 नवंबर तक ऑड-ईवन लागू
दिल्ली की हवा विश्व स्वास्थ्य संगठन की तय सीमा को भी पार कर चुकी है। सोमवार को दिल्ली का एक्यूआई 470 दर्ज किया गया। इस बीच सीएम केजरीवाल की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में ऑड-ईवन फाॅर्मूले को फिर से लागू करने का फैसला किया गया है। यह सिस्टम 13 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा।
5. एमपी में प्रियंका बोलीं – प्याज की सेंचुरी पूरी
एमपी विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कल इंदौर और धार में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि पहले पीएम कहते थे सचिन पहले सेंचुरी मारता है या प्याज। अब मैं उनसे पूछती हूं विराट और प्याज की सेंचुरी हो गई। आज केंद्र में आपकी सरकार है लेकिन आप चुप हैं।
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
20 mins agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 hr agoअफगानिस्तान प्रीमियर लीग में खेल सकते हैं 3 भारतीय खिलाड़ी
1 hr agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 hrs agoसिराज OUT, अर्शदीप IN… पहले वनडे के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
3 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
3 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
5 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
6 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
8 hrs agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines