पटना: बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। नई सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने न्यूज़ 24 से बातचीत की है। इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने महाठबंधन की सरकार बिहार में फिर से कैसे बनी? नई सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी? 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए क्या है रणनीति? और 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या होगा ? जैसे सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।
न्यूज़ 24 से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को जमकर घेरा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस समय जो देश में जो हो रहा है सब दिख रहा है। झारखंड में क्या हो रहा है? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं कि भाजपा के सामने रीजनल पार्टी टिक नहीं पाएंगी। इसका मतलब की देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।
बिहार में बीजेपी के साथ खेला कैसे हो गया?
इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि ये कोई प्री प्लान नहीं था। अगर पहले से ये प्लान होता तो हम दो दिन पहले बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर नहीं आते। लेकिन हमारी नजर थी और हमें ये पता था कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ संतुष्ट नहीं हैं।
‘बीजेपी के तीन जमाई CBI, IT, ED’
तेजस्वी यादव ने कहा कि CBI, IT और ED भाजपा के तीन जमाई हैं। ये विपक्ष को डराने का काम करते हैं। ये विरोधियों को बदनाम करते हैं। हम पहले भी कह चुके हैं कि ईडी और सीबीआई मेरे घर में आकर दफ्तर बना लें। रोज-रोज नई कहानियां क्यों गढते हैं…। हम पहले भी 18 महीने डिप्टी सीएम रहे हैं हम अगर एक भी गलत काम करते तो ये हमें छोड़ते क्या?
10 लाख नौकरी कैसे देंगे?
इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप थोड़ा इंतजार कीजिए। हम इतना जरूर कह रहे हैं हम डिप्टी सीएम हैं लेकिन ये काम सीएम के हाथों से जरूर होगा, क्योंकि ये हमारा वादा नहीं प्रण है। सारी चीजें लाइंड अप हैं…और इस सवाल पर तो मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है अच्छी बात है इसे किया जाएगा।
2025 तक नीतीश कुमार सीएम रहेंगे या नहीं? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी सीएम के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। हमलोगों ने उन्हें अपना नेता माना है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने पूरे देश को संदेश दिया है कि जब बिहार ये कर सकता है तो वे क्यों नहीं कर सकते। बीजेपी के खिलाफ लड़ना है तो हमें एकजुट होना पड़ेगा। देश का मुद्दा सर्वोपरि है। विपक्ष और क्षेत्रीय पार्टिओं को समझना चाहिए कि हम ये लड़ाई हारे नहीं हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव हमलोग जीतेंगे।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
24 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
53 mins agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
1 hr agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
15 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines