---विज्ञापन---

News 24, Exclusive Interview: 2025 तक नीतीश कुमार बिहार के सीएम रहेंगे क्या? तेजस्वी यादव ने दिया बड़ा बयान

पटना: बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। नई सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने न्यूज़ 24 से बातचीत की है। इस […]

---खबर नीचे जारी है---

पटना: बिहार में सरकार बदल चुकी है। नीतीश कुमार 8वीं बार प्रदेश के मुख्यमंत्री बने हैं। उनके साथ तेजस्वी यादव ने दूसरी बार बिहार के डिप्टी सीएम के तौर पर शपथ ले ली है। नई सरकार में डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने न्यूज़ 24 से बातचीत की है। इस इंटरव्यू में तेजस्वी यादव ने महाठबंधन की सरकार बिहार में फिर से कैसे बनी? नई सरकार की क्या प्राथमिकताएं होंगी? 2024 के लोकसभा चुनाव के लिए क्या है रणनीति? और 10 लाख सरकारी नौकरियों के वादे का क्या होगा ? जैसे सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

न्यूज़ 24 से खास बातचीत में तेजस्वी यादव ने बीजेपी को जमकर घेरा। तेजस्वी यादव ने कहा कि इस समय जो देश में जो हो रहा है सब दिख रहा है। झारखंड में क्या हो रहा है? बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा कहते हैं कि भाजपा के सामने रीजनल पार्टी टिक नहीं पाएंगी। इसका मतलब की देश में लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

बिहार में बीजेपी के साथ खेला कैसे हो गया?
इस सवाल के जवाब में तेजस्वी ने कहा कि ये कोई प्री प्लान नहीं था। अगर पहले से ये प्लान होता तो हम दो दिन पहले बेरोजगारी और महंगाई को लेकर सरकार के खिलाफ सड़कों पर नहीं आते। लेकिन हमारी नजर थी और हमें ये पता था कि नीतीश कुमार बीजेपी के साथ संतुष्ट नहीं हैं।

‘बीजेपी के तीन जमाई CBI, IT, ED’

---खबर नीचे जारी है---

तेजस्वी यादव ने कहा कि CBI, IT और ED भाजपा के तीन जमाई हैं। ये विपक्ष को डराने का काम करते हैं। ये विरोधियों को बदनाम करते हैं। हम पहले भी कह चुके हैं कि ईडी और सीबीआई मेरे घर में आकर दफ्तर बना लें। रोज-रोज नई कहानियां क्यों गढते हैं…। हम पहले भी 18 महीने डिप्टी सीएम रहे हैं हम अगर एक भी गलत काम करते तो ये हमें छोड़ते क्या?

10 लाख नौकरी कैसे देंगे?
इस सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि आप थोड़ा इंतजार कीजिए। हम इतना जरूर कह रहे हैं हम डिप्टी सीएम हैं लेकिन ये काम सीएम के हाथों से जरूर होगा, क्योंकि ये हमारा वादा नहीं प्रण है। सारी चीजें लाइंड अप हैं…और इस सवाल पर तो मुख्यमंत्री जी ने भी कहा है अच्छी बात है इसे किया जाएगा।

---खबर नीचे जारी है---

2025 तक नीतीश कुमार सीएम रहेंगे या नहीं? इस सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि अभी सीएम के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। हमलोगों ने उन्हें अपना नेता माना है। बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि बिहार ने पूरे देश को संदेश दिया है कि जब बिहार ये कर सकता है तो वे क्यों नहीं कर सकते। बीजेपी के खिलाफ लड़ना है तो हमें एकजुट होना पड़ेगा। देश का मुद्दा सर्वोपरि है। विपक्ष और क्षेत्रीय पार्टिओं को समझना चाहिए कि हम ये लड़ाई हारे नहीं हैं। 2024 का लोकसभा चुनाव हमलोग जीतेंगे।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Aug 14, 2022 09:32 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola