New Delhi: दिल्ली से लंदन जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट में यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ एक व्यक्ति ने धक्का मुक्की और मारपीट की। इसके बाद फ्लाइट को वापस दिल्ली में लैंड कराया गया। घटना को लेकर दिल्ली एयरपोर्ट पर पुलिस ने शिकायत दर्ज कराई है।
एयर इंडिया की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि फ्लाइट ने सुबह 6.35 बजे दिल्ली से उड़ान भरी थी। उड़ान भरने के बाद एक यात्री का क्रू मेंबर के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इसके बाद विमान को पुनः दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया।
क्रू मेंबर ने दर्ज कराई शिकायत
विमान के वापस दिल्ली पहुंचने पर क्रू मेंबर ने एयरपोर्ट पुलिस को यात्री के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई और यात्री एयरपोर्ट पर ही रोका गया है। कंपनी ने कहा कि हमें यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद हैं और लंदन के लिए उड़ान भरने वाली फ्लाइट के समय में बदलाव किया गया है।
क्रू मेंबर को आई चोटें
एयर इंडिया ने कहा कि फ्लाइट में यात्री को चेतावनी देने के बाद भी उसने अपने व्यवहार में कोई बदलाव नहीं किया। यात्री द्वारा की गई मारपीट के कारण क्रू के दो सदस्यों को शारीरिक नुकसान भी पहुंचा। इसके बाद पायलट ने दिल्ली लौटने का फैसला किया और लैंडिंग के बाद यात्री को सुरक्षाकर्मियों को सौंप दिया गया।
संबंधित खबरें
आज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
47 mins agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
8 hrs agoनेतन्याहू को इजरायल में चुनाव से पहले ईरान से किस बात का सता रहा डर?
9 hrs ago'मर्यादाएं पार कर दीं...' PM मोदी पर खरगे की टिप्पणी पर भड़की BJP
10 hrs agoभुवनेश्वर में पीएम मोदी ने RBI के नए डेटा सेंटर का किया उद्घाटन
11 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
13 hrs agoPM मोदी पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी, पटना की रैली में युवक ने लगाए थे नारे
13 hrs agoअजिंक्य रहाणे ने चुनी भारत की ऑल टाइम टेस्ट प्लेइंग 11
13 hrs agoसुखोई, तेजस, किरण..., पीएम मोदी ने वाराणसी में देखा वायुसेना का दमखम
14 hrs agoनशे के खिलाफ मोदी सरकार का एक्शन, शुरू किया 'ऑपरेशन ट्राइडेंट'
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines