New Delhi: रामनवमी पर देश के कई राज्यों में हुई हिंसा के बाद केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने हनुमान जयंती से एक दिन पहले एडवाइजरी करते हुए कहा कि हनुमान जयंती की तैयारियों को लेकर सभी राज्य सरकारों को सतर्क रहने को कहा है।
असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखे
मंत्रालय ने कहा कि सभी राज्यों में शांति बनी रहे, इसके लिए कानून व्यवस्था बनाए रखे। समाज में सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने वाले तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा है।
उधर कलकत्ता हाईकोर्ट ने भी मंगलवार को बंगाल सरकार को सख्त निर्देश दिए। हाईकोर्ट ने कहा कि बंगाल सरकार राज्य में सुरक्षा व्यवस्था कायम रखे और केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती करे। हाईकोर्ट ने साफ कहा कि जिन इलाकों में हिंसा के बाद धारा 144 लागू की गई, वहां शोभा यात्रा न निकाली जाए।
और पढ़िए – BJP Sthapna Diwas: पीएम मोदी बोले- भगवान हनुमान से प्रेरणा लेकर भाजपा लोगों की समस्याओं के समाधान का करती है प्रयास
कलकत्ता हाईकोर्ट ने की सख्त टिप्पणियां
कोर्ट ने राम नवमी पर हुई हिंसा का हवाला देते हुए सरकार से सवाल किया। कोर्ट ने कहा आप कह रहे हैं कि कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। हमारे पास कुछ जजों के खत आए हैं। उन्होंने कहा कि उनके घरों के पास दंगा हो रहा है। तब क्या होगा? जब ऐसा ही माहौल कोर्ट परिसर के भीतर भी हो जाए। कुछ तो करना होगा। आप शोभायात्रा के रास्तों पर बैरिकेड्स लगाइए। पुलिस शांति मार्च निकाल सकती है ताकि लोगों को यह लगे कि वह सुरक्षित हैं।
और पढ़िए – Hanuman Jayanti 2023: देशभर के हनुमान मंदिर में श्रद्धालुओं की लगी कतार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
इधर हनुमान जयंती को लेकर दिल्ली पुलिस भी सतर्क हो गई है। दिल्ली पुलिस के जवानों ने हनुमान जयंती से पहले बुधवार को जहांगीरपुरी इलाके में फ्लैग मार्च निकाला। जहांगीरपुरी में दिल्ली पुलिस के अलावा पैरा मिलिट्री फोर्स के जवान भी मौजूद हैं। बता दें कि पिछले साल जहांगीरपुरी क्षेत्र के जी ब्लाॅक में हनुमान जयंती की शोभायात्रा पर हुए पथराव के बाद दंगा भड़क गया था।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
4 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
47 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines