एनसीपी प्रमुख शरद पवार बोले, मुस्लिम अल्पसंख्यकों ने दिया बॉलीवुड में सबसे अधिक योगदान
Edited By Amit Kasana

Sharad Pawar
Edited By Amit Kasana

Sharad Pawar
महाराष्ट्र: एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को कहा कि बॉलीवुड में मुस्लिम अल्पसंख्यकों ने सबसे अधिक योगदान दिया है। नागपुर में एक कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा अगर आज हम कला, कविता और लेखन की बात करें तो इन वर्गों में योगदान करने की सबसे अधिक क्षमता अल्पसंख्यकों में है।
Maharashtra | If we talk about art, poetry and writing today, then minorities have the maximum potential to contribute to these sections. Who has contributed the most to Bollywood? Muslim minorities contributed the most, and we cannot ignore it: NCP chief Sharad Pawar, in Nagpur pic.twitter.com/IsHloI5dMN
— ANI (@ANI) October 8, 2022
आगे एनसीपी नेता बोले बॉलीवुड में सबसे ज्यादा योगदान किसने दिया है? मुस्लिम अल्पसंख्यकों ने सबसे अधिक योगदान दिया, और हम इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते। बता दें इससे पहले भी एनसीपी नेता अल्पसंख्यक समुदाय को लेकर बयानबाजी करते रहें हैं।
इससे पहले एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि एक शख्स ने हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार को दिखाते हुए फिल्म (द कश्मीर फाइल्स) बनाई। इससे पता चलता है कि बहुसंख्यक हमेशा अल्पसंख्यक पर हमला करते हैं और जब वह बहुसंख्यक मुस्लिम होता है तो हिंदू समुदाय असुरक्षित हो जाता है। पवार ने कहा, ‘यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि सत्ता में बैठे लोगों ने इस फिल्म का प्रचार किया।’
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: