Nawaz Sharif Reached Pakistan Address Rally In Lahore: पाकिस्तान के 2 बार पीएम रह चुके नवाज शरीफ करीब 4 साल बाद वतन वापस लौटे हैं। वे प्राइवेट जेट से राजधानी इस्लामाबाद पहुंचे। इससे पहले उन्होंने देश की स्थिति को लेकर वर्तमान सरकार की निंदा की। उन्होंनें कहा कि उनकी पार्टी पीएनएल-एन देश को आर्थिक संकट से उबारने में जरूर कामयाब होगी। बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व पीएम नवाज 2019 में इलाज के बहाने लंदन चले गए थे। उनके जाने के बाद से लेकर अब तक करीब 4 साल बीत चुके हैं। पाकिस्तान की हालत भिखारी वाली हो चुकी है।
रैली को संबोधित करेंगे नवाज
पाकिस्तान के पूर्व वित्त मंत्री इशाक डार ने बताया कि इस्लामाबाद पहुंचने के बाद शरीफ लाहौर में एक रैली को भी संबोधित करेंगे। वहीं दुबई में पत्रकारों से बात करते हुए नवाज ने बताया कि 2017 की तुलना में पाक की स्थिति बेहद खराब हैं। 2017 में उन्हें अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहरा दिया था। उन्होंने कहा कि आज का पाकिस्तान आगे बढ़ने की बजाय फिर से पीछे हो गया है।
ऐसी है पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति
वहीं नवाज की पार्टी के कई नेता यह दावा कर रहे हैं कि आने वाले चुनाव में अगर देश की जनता उनकी पार्टी को सत्ता सौंपती हैं तो वे पाकिस्तान को वर्तमान स्थिति से उबार सकते हैं। बता दें कि कई पाकिस्तान के आर्थिक विश्लेषक वित्तीय मोर्चे पर देश की स्थिति को काफी खराब मान रहे हैं। पाकिस्तान चीनी ऋण के बोझ तले दबा हुआ है। पाकिस्तान की जनता पर महंगाई और टैक्स की मार लगातार बढ़ती जा रही है। वहीं ईंधन के दामों में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।
बेटी के साथ खाई थी जेल की हवा
गौरतलब है कि नवाज को पाकिस्तान की सर्वोच्च अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी पाए जाने के बाद सत्ता से बेदखल कर दिया था। जानकारों की मानें तो नवाज ने सत्ता से बेदखल होने के बाद सेना की तरफ अपना झुकाव कम दिया। इसके बाद उन्हें अपनी मरियम नवाज के साथ जेल की हवा तक खानी पड़ी थी। इसके बाद वे इलाज का बहाना बनाकर लंदन चले गए थे। नवाज की मौजूदगी पूर्व किक्रेटर इमरान खान पाकिस्तान की राजनीति में नए नेता के रूप में उभकर सामने आए। फिलहाल इमरान भी जेल में हैं।
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
5 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
6 hrs agoमकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
7 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
8 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
8 hrs agoनहीं हटवाया अतिक्रमण, SC ने रोकी BMC चीफ की सैलरी; 5 लाख का जुर्माना भी लगा
16 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines