Namibian President Hage Geingob Dies : नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का रविवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय नामीबिया ने इस बात की पुष्टि की है। राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला था कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, किसी ने अभी तक मौत की वजह नहीं बताई है।
नामीबिया के राष्ट्रपति दफ्तर ने बयान जारी कर कहा कि विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में राष्ट्रपति हेज गिंगोब का इलाज चल रहा था, जहां उनका आज निधन हो गया है। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने उनकी मौत का कारण नहीं बताया। पिछले दिनों ही राष्ट्रपति हेज गिंगोब को कैंसर के बारे में पता चला था, जिसका वे इलाज भी करवा रहे थे।
यह भी पढे़ं : Namibian चीतों की मौत के बाद बना खास प्लान, अब इस देश से भारत लाएंगे चीते
हेज गिंगोब के कैंसर का चल रहा था इलाज
आपको बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय ने पिछले महीने जनवरी में एक बयान जारी कर कहा था कि हेज गिंगोब को कैंसर है और वे अपना उपचार कराने के लिए यूएस जाएंगे। साथ ही वे अपना कार्य भी जारी रखेंगे। इस बीच उनके निधन की दुखद खबर सामने आ गई। कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने उनके निधन पर दुख जताया है।
नामीबिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं हेज गिंगोब
हेज गिंगोब नामीबिया के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने इस पद पर 12 साल तक अपनी सेवा दी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली और नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बन गए। पिछले कई वर्षों से हेज गिंगोब का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। साल 2013 में उनकी एक सर्जरी हुई थी और अब वे कैंसर की चपेट में आ गए थे।
संबंधित खबरें
शारदीय नवरात्रि में एक ही दिन होगा अष्टमी-नवमी का कन्या पूजन, जानिए विधि
17 mins agoतिहाड़ में कैसे बीती आशुतोष और सौरभ की पहली रात, अलग-अलग बैरक में क्यों?
53 mins agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
1 hr agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
4 hrs agoगुरुवार को इन 4 राशियों को मिल सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 hrs agoआज नवरात्रि का 5वां दिन, स्कंदमाता की पूजा करें, जानें आरती, विधि और मंत्र
5 hrs agoअब आम आदमी भी दे सकेगा घुसपैठ-डेमोग्राफी में बदलाव की जानकारी, पोर्टल लॉन्च
12 hrs agoजर्मनी में आग से 3 भारतीयों की मौत, 5 घायल, हत्या के शक में शख्स गिरफ्तार
14 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines