नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का हुआ निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Namibian President Hage Geingob Dies : नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने रविवार सुबह दुनिया को अलविदा कह दिया। उनकी मौत किस वजह से हुई, इस पर नामीबिया के राष्ट्रपति कार्यालय ने कोई जवाब नहीं दिया है।

Namibian President Hage Geingob Dies

नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने 82 साल की उम्र में ली आखिरी सांस।

Namibian President Hage Geingob Dies : नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गिंगोब का रविवार को निधन हो गया। राष्ट्रपति कार्यालय नामीबिया ने इस बात की पुष्टि की है। राष्ट्रपति हेज गिंगोब ने 82 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले ही उन्हें पता चला था कि वे कैंसर से पीड़ित हैं। हालांकि, किसी ने अभी तक मौत की वजह नहीं बताई है।

विज्ञापन

नामीबिया के राष्ट्रपति दफ्तर ने बयान जारी कर कहा कि विंडहोक के लेडी पोहाम्बा अस्पताल में राष्ट्रपति हेज गिंगोब का इलाज चल रहा था, जहां उनका आज निधन हो गया है। हालांकि, राष्ट्रपति कार्यालय ने उनकी मौत का कारण नहीं बताया। पिछले दिनों ही राष्ट्रपति हेज गिंगोब को कैंसर के बारे में पता चला था, जिसका वे इलाज भी करवा रहे थे।

विज्ञापन

विज्ञापन

हेज गिंगोब के कैंसर का चल रहा था इलाज

आपको बता दें कि राष्ट्रपति कार्यालय ने पिछले महीने जनवरी में एक बयान जारी कर कहा था कि हेज गिंगोब को कैंसर है और वे अपना उपचार कराने के लिए यूएस जाएंगे। साथ ही वे अपना कार्य भी जारी रखेंगे। इस बीच उनके निधन की दुखद खबर सामने आ गई। कार्यवाहक राष्ट्रपति नांगोलो म्बुम्बा ने उनके निधन पर दुख जताया है।

विज्ञापन

नामीबिया के प्रधानमंत्री रह चुके हैं हेज गिंगोब

हेज गिंगोब नामीबिया के प्रधानमंत्री भी रह चुके हैं। उन्होंने इस पद पर 12 साल तक अपनी सेवा दी। इसके बाद उन्होंने साल 2014 में राष्ट्रपति पद की शपथ ली और नामीबिया के तीसरे राष्ट्रपति बन गए। पिछले कई वर्षों से हेज गिंगोब का स्वास्थ्य ठीक नहीं चल रहा है। साल 2013 में उनकी एक सर्जरी हुई थी और अब वे कैंसर की चपेट में आ गए थे।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ