Mushroom Benefits: मशरूम काफी फायदेमंद होता है और खास करके महिलाओं के लिए। मशरूम टेस्टी होने के साथ-साथ पोषक तत्वों से भी भरपूर होता है, जो आपको हेल्दी रखने में मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन डी, बी और सेलेनियम महिलाओं को कई बीमारियों से बचाता है। साथ ही इम्यूनिटी सिस्टम को भी मजबूत बनाता है। आइए यहां जानते हैं मशरूम आपके लिए कितना फायदेमंद हो सकता है।
कोलेस्ट्रॉल करता है कम
जिन महिलाओं को कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उनके लिए मशरूम काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले पोषक तत्व शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कंट्रोल करता है और आपको हेल्दी बनाने में मदद करता है।
ये भी पढ़ें- सस्ता पनीर खाने से शरीर को 3 नुकसान, बनाने की विधि जानते ही हो जाएगी नफरत
वजन कंट्रोल करता है मशरूम
मशरूम में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो डाइजेशन में मदद करता है। इसके सेवन से भूख कम लगती है और समय पर अपनी डाइट ले पाते है। मशरूम कैलोरी, फैट और सोडियम में कम होते हैं और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो वजन कंट्रोल करने में मदद करता है।
हार्ट के लिए फायदेमंद
मशरूम हार्ट को हेल्दी रखने में मदद करता है, क्योंकि इसमें पोटेशियम, नाइयासिन और फाइबर जो हार्ट हेल्थ को सही रखने में मदद करता है। पोटैशियम ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है, जो आपको हार्ट अटैक से बचाता है।
लो एंटीऑक्सीडेंट
मशरूम में सेलेनियम और विटामिन ई पाए जाते हैं और यह दोनों दोनों शरीर के लिए जरूरी एंटीऑक्सीडेंट हैं। खासकर, सेलेनियम एक महत्वपूर्ण मिनरल है जो भरपूर मात्रा में मशरूम में पाया जाता है और कई बीमारियों से लड़ने में कारगर साबित हो सकता है।
कैंसर के खतरे को करता है कम
कई पोषक तत्वों से भरपूर मशरूम कैंसर जैसी गंभीर बीमारी खतरे को कम करने में मददगार साबित हो सकता है। इसमें एर्गोथायोनीन पाया जाता है, जो आपके शरीर के लिए एंटीऑक्सीडेंट के रूप में काम करता है।
ये भी पढ़ें- जिद्दी डैंड्रफ भगाएं, ये 7 दमदार तरीके अपनाएं
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
दशहरा पर नोएडा में ट्रैफिक में फंस सकते हैं आप! कई जगह रूट डायवर्जन
15 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ रोहित शर्मा कर सकते हैं छक्कों की बारिश
37 mins agoआशुतोष रांका और सौरव दास को अभी नहीं मिली राहत, दो दिन बढ़ी कस्टडी
1 hr agoIND vs NZ: कोहली और बुमराह न्यूजीलैंड के खिलाफ रच सकते हैं इतिहास
1 hr ago'अपना एल्गोरिदम ठीक करें...', सरकार ने Meta को दी वॉर्निंग
2 hrs agoमणिपुर हिंसा में 4 लोगों ने गंवाई जान, शवों को CM के घर ले गए स्थानीय
3 hrs agoIND vs NZ: शुभमन-श्रेयस के पास है न्यूजीलैंड में इतिहास रचने का मौका
3 hrs agoOIC मीटिंग में पाकिस्तान के आरोपों पर भारत का करारा जवाब
4 hrs agoबीसीसीआई ने प्रज्ञान ओझा को बनाया टीम इंडिया का नया चीफ सिलेक्टर
4 hrs agoबीसीसीआई ने टीम इंडिया के नए सिलेक्टर का किया ऐलान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines