Mulayam Singh Yadav Funeral: समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के पैतृक गांव सैफई में उनके अंतिम दर्शन के लिए भीड़ उमड़ रही है। यूपी के तीन बार मुख्यमंत्री रहे मुलायम का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। उनका पार्थिव शरीर शाम को उनके गांव सैफई पहुंचा।
बता दें कि मुलायम सिंह के पार्थिव शरीर को उनकी ‘कोठी’ में रखा गया। उनका अंतिम संस्कार करीब 3 बजे होगा। सैफई के नुमाइश ग्राउंड में एक विशाल पंडाल लगाया गया है। जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ दिग्गज राजनेता का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
अभी पढ़ें – Mulayam Singh Yadav Funeral: सीएम गहलोत भी होंगे शामिल, 3 बजे सैफई में होगा अंतिम संस्कार
अभी पढ़ें – विवादित बयान पर दिल्ली पुलिस ने आप विधायक राजेंद्र पाल गौतम को तलब किया
सीएम समेत भाजपा के बड़े नेता पहुंचे सैफई
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी सोमवार को पहुंचे थे। उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उन्होंने अखिलेश यादव के प्रति भी संवेदना व्यक्त की।
जानकारी के मुताबिक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और राकांपा प्रमुख शरद पवार आज सैफई में अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ भी मौजूद रहेंगे।
भारी संख्या में भीड़ आने पर प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
सैफई गांव में मुलायम सिंह यादव के बेटे और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव समेत परिवार के अन्य सदस्य मौजूद हैं। मुलायम सिंह यादव को श्रद्धांजलि देने के लिए वीवीआईपी समेत बड़ी संख्या में लोगों के गांव पहुंचने की संभावना के मद्देनजर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। कतार में लग कर सोमवार रात साढ़े नौ बजे तक करीब 10,000 लोगों ने उनके अंतिम दर्शन किया।
अभी पढ़ें – प्रदेश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आज इन 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें मेष से मीन तक का राशिफल
1 hr agoआज है रमा एकादशी? जानिए शुभ मुहूर्त और व्रत से जुड़े जरूरी नियम
1 hr ago'धरना-प्रदर्शन का सीजन है, आप भी नारे लगाइए', किस याचिका पर बोले CJI
12 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
13 hrs agoदिल्ली की कंपनी ने दिवाली पर कर्मचारियों को तोहफे में दिया Iphone
13 hrs agoरामलीला रैली में नहीं पहुंचे तो हुआ एक्शन, IYC ने कई पदाधिकारी किए सस्पेंड
14 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
15 hrs ago'एक अब्दुल मिशिगन में जीता', अमेरिकी सीनेट चुनाव के नतीजों पर बोले ओवैसी
15 hrs agoधनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
18 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
19 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines