विपिन श्रीवास्तव, भोपाल: मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले की सिवनी मालवा इलाके में भीड़ ने 3 युवकों की पिटाई कर दी जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई। बताया जा रहा है तीनों युवक एक ट्रक में गौवंश को ठूंस ठूंस कर ले जा रहे थे जिसके चलते गुस्साई भीड़ ने तीनों की जमकर पिटाई कर दी। कथित तौर पर तीनों महाराष्ट्र के अमरावती के निवासी हैं जिनमें से एक की मौत हो चुकी है।
2 गौवंश का मिला शव
जानकारी के मुताबिक ये घटना सिवनी मालवा तहसील के बराखड़ गांव की है। मंगलवार रात करीब 2 दर्जन से ज्यादा गौवंश से ठूंस ठूंस कर भरा एक ट्रक कुछ लोगों ने रोक लिया। ट्रक में 2 गौवंश मृत पाए जाने पर जमा भीड़ ने ट्रक पर सवार अमरावती के रहने वाले 3 लोगों की पिटाई शुरू कर दी। इसके बाद तीनों का अस्पताल में भर्ती किया गया और नाजिर अहमद नाम के एक व्यक्ति की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी है। बताया जा रहा है कि गौवंश की तस्करी कर सिवनी मालवा के नंदेरवाड़ा से महाराष्ट्र के अमरावती से जाया जा रहा था।
इस घटना की जानकारी लगते ही बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के नेता घटनास्थल पर पहुंच गए। तो वहीं डीआईजी, एसपी, कलेक्टर ने भी मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा लिया। एफएसएल टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया।
एसपी गुरकरण सिंह ने बताया कि रात करीब 12.30 की घटना है, जिसमें ट्रक अवैध रूप से गौवंश लेकर जा रहा था। जिसमें अमरावती के निवासी लोग थे, इनसे 10 से 12 लोगों के द्वारा मारपीट की गई, उपचार के दौरान एक की मौत हुई है। इस मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, साथ ही अवैध गौवंश का मामला भी दर्ज किया गया है।
संबंधित खबरें
Shri Pitar Ji ki Aarti: पितृ पक्ष में श्राद्ध और तर्पण के बाद जरूर करें पितरों की आरती, यहां पढ़ें श्री पितृ आरती
1 hr agoVideo: पितृदोष से सावधान! परेशानियों से घिर जाएगा आपका खुशहाल जीवन, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 hrs agoKaalchakra: पिंडदान करना क्यों माना जाता है महादान? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए इसका महत्व
4 hrs agoPitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के दौरान क्या सच में पृथ्वी पर आते हैं पूर्वज? जानिए दानवीर कर्ण से जुड़ी पौराणिक कथा
5 hrs agoSarva Pitru Amavasya 2026: कब है सर्वपितृ अमावस्या? जानिए सही तारीख और श्राद्ध कर्म के लिए शुभ मुहूर्त
6 hrs agoDurga Puja 2026: कब है दुर्गा पूजा 2026? नोट कर लें शुरुआत से लेकर विसर्जन तक की तारीख
7 hrs agoAaj Ka Rashifal: आज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें 2 अक्टूबर का राशिफल
8 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
16 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
16 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
18 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines