हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mizoram election result 2023: ZPM ने पार किया बहुमत का आंकड़ा, आइजोल में हारे मुख्यमंत्री जोरमथांगा

mizoram election result 2023: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर रूझान सामने आना शुरू हो चुके हैं, यहां देखें पल-पल का अपडेट।

विज्ञापन
Mizoram Election Result 2023

Mizoram Election Result 2023 Live: मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों को लेकर काउंटिंग जारी है। यहां से पहला रिजल्‍ट आ गया है। जोरम पीपुल्‍स मूवमेंट (ZPM) पार्टी ने तुईचांग सीट पर अपना कब्‍जा कर लिया है। यहां पहले मिजो नेशन फ्रंट के विधायक थे। अब तक आए परिणामों में ZPM 27 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत का आंकड़ा पार चुकी है। वहीं MNF के खाते में 9 और भाजपा के हिस्से दो सीटें आ आई हैं। MNF अभी एक सीट पर आगे चल रही है। कांग्रेस के हिस्से में केवल एक सीट आई है।

ZPM की आंधी में MNP के नेता और राज्य के मुख्यमंत्री जोरमथांगा भी नहीं टिक पाए। उन्हें आइजोल सीट से ZPM प्रत्याशी लालथानसांगा से हार का सामना करना पड़ा है।

मिजोरम की 40 विधानसभा सीटों के परिणाम आज घोषित होंगे।  7 नवंबर को 80.43 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। यहां मुख्य मुकाबता जोरम पीपुल्स फ्रंट और मिजो नेशनल फ्रंट के बीच था लेकिन जोरम पीपुल्स फ्रंट ने इस जंग को एकतरफा बना दिया है।

विज्ञापन

2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को सत्ता से दरकिनार कर मिजो नेशनल फ्रंट 10 साल बाद सत्ता में लौटा था। इससे पहले 2008 से 2018 तक कांग्रेस यहां सत्ता में थी। 2018 में मिजो नेशनल फ्रंट के एन जोरामथंगा सीएम बने थे वहीं मिजो फ्रंट को 26, कांग्रेस को 5, भाजपा को 1 वहीं 5 सीटों पर निर्दलीयों का कब्जा था।

एग्जिट पोल की मानें 5 एग्जिट पोल मिजोरम में मिजो फ्रंट की सरकार बनते दिखा रहे हैं। वहीं 4 एग्जिट पोल हंग असेंबली का अनुमान जता रहे हैं। बता दें कि 11 लाख की आबादी वाले मिजोरम में कुल 8.52 लाख वोटर्स है इसमें 4.13 लाख पुरुष वोटर्स और 4.39 लाख महिला वोटर्स है।

विज्ञापन

 

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola