Meerut Lok Sabha Election Result 2024 Vote Counting News Updates: मेरठ में वोटों की गिनती खत्म हो गई है। मेरठ से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल जीत गए हैं। मेरठ लोकसभा सीट से टीवी के ‘राम’ यानी अरुण गोविल को मैदान में उतारकर भाजपा ने इस चुनाव को काफी दिलचस्प और ग्लैमरस बना दिया था। इसका एक कारण ये भी है कि पिछले चुनाव में भाजपा ने बमुश्किल इस सीट पर जीत हासिल की थी। अरुण गोविल को टक्कर देने के लिए समाजवादी पार्टी की सुनीता वर्मा और बहुजन समाजवादी पार्टी के देवव्रत कुमार त्यागी मैदान में हैं। अब तक के रुझानों की मानें तो अरुण गोविल और सुनीता वर्मा में कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। बता दें कि मेरठ सीट पर दूसरे चरण में 26 अप्रैल को मतदान हुआ था। चुनावी नतीजे आज आने को हैं। किसे ज्यादा वोट मिलेंगे ये जानने के लिए बने रहें News24 के साथ…
मेरठ की पुरानी राजनीतिक पहचान
मेरठ में मौजूदा समय में सांसद भाजपा से राजेंद्र अग्रवाल हैं, जिन्होंने साल 2009 और 2014 में जीत हासिल की थी। 2019 के चुनाव पर नजर डालें तो भाजपा ने राजेंद्र अग्रवाल को इस सीट से उतारा था, जिन्होंने सिर्फ 4729 वोटों से बसपा के हाजी मोहम्मद याकूब को शिकस्त दी थी। इस शहर की हमेशा से अलग राजनीतिक पहचान रही है। वहीं इस बार 2024 के चुनाव में भाजपा ने टीवी एक्टर अरुण गोविल को मैदान में उतारा है।
अरुण गोविल की लंबी फैन फॉलोइंग
जाहिर है कि अरुण गोविल ने रामानंद सागर की ‘रामायण’ में श्रीराम का किरदार निभाया था। इस किरदार को निभा कर वो घर-घर में फेमस हो गए थे। आलम ये था कि लोग उन्हें सच के भगवान का दर्जा देने लग गए। आज भी लोग उन्हें वही मान और सम्मान देते हैं। उनके चाहने वालों की कमी नहीं है। ऐसे में लोकसभा चुनाव का मुकाबला कड़ा और रोमांच से भरा होने वाला है।
मेरठ की मेयर रह चुकीं सुनीता वर्मा
सपा की तरफ से उम्मीदवार सुनीता वर्मा की लोकप्रियता भी कुछ कम नहीं रही है। वो पार्टी के पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी हैं और 2017 में बसपा की तरफ से मेरठ की मेयर रह चुकी हैं। हालांकि बसपा ने इस सीट से देवव्रत कुमार त्यागी को मैदान में उतारा है। हापुड़ में त्यागी समाज की काफी आबादी है।
संबंधित खबरें
'मैदान का बड़ा हिस्सा खाली था...', विपक्ष की महारैली पर BJP का पलटवार
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr ago'रामलीला मैदान बना लोकतंत्र की हल्दीघाटी', विपक्ष की रैली में बोले अखिलेश
1 hr agoकौन हैं दिनेश वी. गनवीर, जिन्हें बनाया गया GSI का नया महानिदेशक
2 hrs ago'बंगाल SIR का पीड़ित है, हम छोड़ेंगे नहीं...', ममता बनर्जी का बड़ा बयान
2 hrs agoदूसरे दिन न्यूजीलैंड ए की टीम ने किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
3 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
4 hrs agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
4 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines