MCD Polls: टिकट नहीं मिलने पर नाराज हुए AAP के पूर्व पार्षद, टावर पर चढ़कर सुसाइड की दी धमकी
Author: Gyanendra Sharma
2022-11-13 14:02:27
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी के पूर्व पार्षद हसीब-उल-हसन आज पार्टी की कथित गलत नीतियों के विरोध में दिल्ली के शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन के सामने हाईटेंशन वायर टावर पर चढ़ गए। उनका आरोप है कि पार्टी ने उन्हें टिकट भी नहीं दिया और पेपर भी रखवा लिए गए हैं। उनका आरोप है कि उन्हें आगामी दिल्ली निकाय चुनाव लड़ने के लिए टिकट नहीं दिया गया और इसके बाद उन्होंने आत्महत्या करने की धमकी दी और ढांचे पर चढ़ गए।
आप ने पहली सूची में 70 महिलाओं को दिया टिकट
आप ने दिल्ली एमसीडी चुनाव के लिए 134 उम्मीदवारों की अपनी पहली सूची जारी की। 134 की सूची में 70 महिलाओं को टिकट दिया गया है, जबकि पूर्व विधायक विजेंद्र गर्ग को आप ने एमसीडी चुनाव में नारायणा से मैदान में उतारा है। उधर, कांग्रेस से आप में आए दिल्ली के सबसे वरिष्ठ पार्षद मुकेश गोयल आदर्श नगर वार्ड से चुनावी मैदान में होंगे। तिमारपुर के मलकागंज से कांग्रेस की पूर्व पार्षद गुड्डी देवी को उम्मीदवार बनाया गया है।
आम आदमी पार्टी ने चार दिसंबर को होने वाले दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) चुनाव के लिए शनिवार को 117 उम्मीदवारों की दूसरी सूची की घोषणा की।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines