---विज्ञापन---

MCD Election 2022: एमसीडी चुनाव के लिए ‘आप’ के स्टार प्रचारकों में हरभजन सिंह शामिल, यहां देखें पूरी लिस्ट

नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में स्टार पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का नाम है। इस लिस्ट में हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित शपथ दिलाने वाले राजेंद्र पाल गौतम का भी नाम शामिल है। […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: दिल्ली में नगर निगम के चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी चुनावों के लिए स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की है। लिस्ट में स्टार पूर्व क्रिकेटर और राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह का नाम है। इस लिस्ट में हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित शपथ दिलाने वाले राजेंद्र पाल गौतम का भी नाम शामिल है।

स्टार प्रचारकों की सूची में हरभजन सिंह का भी नाम

अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (आप) ने शुक्रवार को राष्ट्रीय राजधानी में नगर निकाय चुनाव के लिए 30 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व क्रिकेटर और मौजूदा राज्यसभा सदस्य हरभजन सिंह, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को सूची में शामिल किया गया है। AAP के राजेंद्र पाल गौतम जिन्होंने एक धार्मिक रूपांतरण कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति को लेकर मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया को भी सूची में शामिल किया गया है।

---विज्ञापन---

आम आदमी पार्टी द्वारा राज्य निर्वाचन आयोग को सौंपी गई स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अरविंद केजरीवाल, उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया, पंजाब के सीएम भगवंत मान, दिल्ली के मंत्री गोपाल राय, कैलाश गहलोत, इमरान हुसैन, राज कुमार आनंद के नाम शामिल हैं। एमसीडी (दिल्ली नगर निगम) चुनाव के लिए मतदान 4 दिसंबर को होना है और नतीजे 7 दिसंबर को आएंगे। सभी 250 वार्डों में मतदान हो रहा है।

---विज्ञापन---

इसके पहले शुक्रवार को दिल्ली नगर निगम चुनाव को लेकर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर 10 गारंटियां जारी की है।

First published on: Nov 11, 2022 08:20 PM

End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola