Manipur Violence: मणिपुर में जारी हिंसा के बीच बुधवार रात राज्य के विभिन्न जिलों में विस्फोट और गोलीबारी की घटनाएं सामने आईं। बिष्णुपुर जिले में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) से विस्फोट की सूचना मिली है। अधिकारियों ने बताया कि बम एक खड़ी गाड़ी के अंदर लगाया गया था। कांगपोकपी जिले में कल शाम गोलीबारी की सूचना मिली थी।
रुक-रुक कर हुई फायरिंग
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुरक्षा बलों ने स्थिति पर काबू पा लिया है। कहा जा रहा है कि रात में 2-3 बजे के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही। गोलीबारी की एक और घटना उरंगपत के पास इंफाल पूर्वी जिले में सामने आई है, जहां स्वचालित छोटे हथियारों से गोलीबारी की आवाज सुनी गई। गोलीबारी की आवाज सुनने के बाद असम राइफल्स के जवानों ने जवाबी कार्रवाई की।
ऐसे बिगड़ी मणिपुरी की शांति व्यवस्था
बता दें कि पिछले महीने से मणिपुर में आदिवासियों और मैतेई लोगों के बीच व्यापक रूप से झड़पें दर्ज की गई हैं। मैतेई मणिपुर का प्रमुख जातीय समूह है, जबकि कुकी सबसे बड़ी जनजातियों में से एक है।
तनाव तब शुरू हुआ जब 28 अप्रैल को मुख्यमंत्री बीरेन सिंह की चुराचांदपुर यात्रा के दिन आरक्षित वनों/संरक्षित वनों पर राज्य सरकार के सर्वेक्षण और गांवों से बेदखली के विरोध में मणिपुर में आदिवासी समूहों ने 12 घंटे के पूर्ण बंद का आह्वान किया।
इसके बाद से स्थिति और बिगड़ गई, 100 से अधिक लोगों की मौत हो गई, हजारों लोग बेघर हो गए और सैकड़ों इमारतें जलकर राख हो गईं।
संबंधित खबरें
इंडिया ए के इन 5 खिलाड़ियों ने दूसरी पारी में कराया कमबैक
46 mins agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले जसप्रीत बुमराह को लेकर आई बड़ी अपडेट
2 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
5 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
6 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
7 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
7 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
9 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines