नई दिल्ली: महाराष्ट्र के ठाणे से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। दरअसल शाहपुर के पास एक गर्डर मशीन गिर गई है। इस दुर्घटना में अब तक 15 लोगों की मौत हो गई है वहीं तीन लोग बुरी तरह से घायल हैं। ये हादसा समृद्धि एक्सप्रेस हाईवे के निर्माण के दौरान हुआ है।
बताया जा रहा है कि गर्डर मशीन का इस्तेमाल पुल निर्माण के दौरान किया जा रहा था तभी अचानक मशीन 100 फीट की उंचाई से नीचे गिर गई। नीचे काम कर रहे मजदूर इसकी चपेट में आ गए। जिसमें से 15 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। अभी मलबे में और भी लोग दबे हुए हैं और मरने वालों की संख्या और भी बढ़ने की संभावना है।
और पढ़िए – रायगढ़ में पुल से टकराई बस, 26 लोग घायल
रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
इस हादसे की खबर लगते ही मौके पर पुलिस और रेस्क्यू टीम पहुंच गई है। टीम द्वारा लगातार मलबे को हटाकर बाकि लोगों को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। मौके पर एसपी भी पहुंच गए हैं। उन्होंने जानकारी दी है कि समृद्धि हाईवे पर लॉन्चर गिरने से मजदूर और अन्य लोग चपेट में आ गए। तीन घायलों को शाहपुर तालुका के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
और पढ़िए – देश से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहां पढ़ें
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
45 mins agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
4 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
6 hrs agoदिल्ली मेट्रो के 45 स्टेशनों को फिर खोला गया, एंट्री-एग्जिट शुरू
14 hrs ago'अपराधियों जैसा बर्ताव हुआ...', रिहाई के बाद ममता बनर्जी ने सुनाई आपबीती
15 hrs agoमणिपुर के कुकी-नगा समूहों में फिर भड़की हिंसा, फूंक दिए कई घर, 5 की मौत
16 hrs ago'CEC के इस्तीफे तक जारी रहेगा प्रदर्शन...', CJP ने किया बड़ा ऐलान
17 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines